Get App

Today's top brokerage Stocks: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई कार्ड्स, बंधन बैंक, युनाइटेड स्पिरिट्स हैं ब्रोकरेज के रडार पर

BANDHAN BANK पर गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 297 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैड लोन पोर्टफोलियो की बिक्री से पॉजिटिव सरप्राइस देखने को मिला है। इसमें प्रस्तावित बिक्री इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सौदा हो सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY23-FY25 में 2.7%/20% RoA/RoE मुमकिन है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 23, 2022 पर 9:38 AM
Today's top brokerage Stocks: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई कार्ड्स, बंधन बैंक, युनाइटेड स्पिरिट्स हैं ब्रोकरेज के रडार पर
SBI CARDS पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सडियरी RSBVL ने ऑटोमेशन कंपनी Exyn Technologies में 23% हिस्सेदारी खरीदी है। ये डील ढ़ाई करोड़ डॉलर में हुई है। इसके अलावा रिलायंस इंफ्राटेल को खरीदने की डील को NCLT से मंजूरी मिली है। बाजार में आज दो नई कंपनियों Landmark Cars और Abans Holdings की लिस्टिंग होगी। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर कौन से स्टॉक्स हैं। इस पर निवेशकों और ट्रेडर्स का ध्यान रहेगा। दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE INDUSTRIES), एसबीआई कार्ड्स (SBI CARDS), बंधन बैंक (BANDHAN BANK), युनाइटेड स्पिरिट्स (UNITED SPIRITS) पर अपनी ट्रेडिंग रणनीति जाहिर की है।

एमओएसल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि अच्छे वैल्युएशन पर मेट्रो कैश एंड कैरी की डील हुई है। आय में मेट्रो कैश एंड कैरी का 15% योगदान संभव है। मेट्रो कैश एंड कैरी ब्रेकइवन के करीब है

MS ON SBI CARDS

मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कार्ड इंडस्ट्री में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ रहा है। नवंबर में मार्केट शेयर मासिक आधार पर बढ़कर 18.3% हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें