Get App

Today's Top Brokerage Calls: सिप्ला, भारती, वोडा, फोर्टिस, इंडस टावर और अन्य स्टॉक्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर

BHARTI AIRTEL पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 870 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसका रिस्क रिवॉर्ड बेहतर है। इसमें बुल केस में 40% की तेजी जबकि बेयर केस में 10% की गिरावट मुमकिन है। वहीं रेवेन्यू बढ़ने से मार्जिन और फ्री कैश फ्लो में सुधार मुमकिन है। 4G/5G कंवर्जन के चलते FY24 में टैरिफ बढ़ सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 9:38 AM
Today's Top Brokerage Calls: सिप्ला, भारती, वोडा, फोर्टिस, इंडस टावर और अन्य स्टॉक्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर
SHRIRAM FINANCE पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए शेयर का लक्ष्य 1580 रुपये प्रति शेयर तय किया है

आज ब्रोकरेजेज के रडार पर कई सेक्टर्स के स्टॉक्स हैं। इस पर उन्होंने अपनी अलग-अलग राय दी है। ब्रोकरेज के रडार पर आज कौन से स्टॉक्स हैं इनको समाहित करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ पर बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश टिप्स प्रस्तुत की गई है। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। इसकी जानकारी दी गई है। आज ब्रोकरेजेज ने सिप्ला, वोडा आइडिया, भारती एयरटेल, फोर्टिस हेल्थकेयर, श्रीराम फाइनेंस जैसे स्टॉक्स को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। जानते हैं किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है ब्रोकरेज हाउसेज की राय-

GOLDMAN SACHS ON BHARTI AIRTEL

गोल्डमैन सैक्स ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 870 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिस्क रिवॉर्ड बेहतर है। बुल केस में 40% की तेजी संभव है। बेयर केस में 10% की गिरावट मुमकिन है। FY23-25 में वायरलेस रेवेन्यू में CAGR 15% ग्रोथ संभव है। रेवेन्यू बढ़ने से मार्जिन और फ्री कैश फ्लो में सुधार संभव है। 4G/5G कंवर्जन के चलते FY24 में टैरिफ हाइक संभव है।

GOLDMAN SACHS ON VODA IDEA

गोल्डमैन सैक्स ने वोडा आइडिया पर बिकवाली की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 2.5 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें