Get App

Today's Top Brokerages Calls: एलएंडटी टेक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ, कैन फिन होम्स, वोल्टास पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

CAN FIN HOMES पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वलवेट रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसका मुनाफा 6 प्रतिशत ज्यादा रहा। जीएनपीए और प्रोविजन कवरेज तिमाही आधार पर स्टेबल रहे। नेट लोन चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 18% बढ़ा और तिमाही आधार पर 5% बढ़ा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 10:48 AM
Today's Top Brokerages Calls: एलएंडटी टेक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ, कैन फिन होम्स, वोल्टास पर हैं ब्रोकर्स की नजरें
L&T TECH पर सीएलएसए ने सेल से अपग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3,550 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है

L&T TECH के चौथी तिमाही के नतीजे ठीक-ठाक रहे। डॉलर रेवन्यू करीब 3 परसेंट उछल गया। जबकि CC रेवेन्यू ग्रोथ 2.2% रही है। FY24 में 10% ऑर्गेनिक ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। वहीं Q4 में नए ऑर्डर 4 करोड़ डॉलर के रहे। SWC का अधिग्रहण अंतिम चरण में है। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने अंडरवेट नजरिया अपनाया है। वहीं बजाज फाइनेंस के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे हैं। साल दर साल मुनाफा 30.5% उछला। NII में भी करीब 28 परसेंट की बढ़त देखने को मिली। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेजेज ने एसबीआई लाइफ, कैन फिन होम्स और वोल्टास पर भी अपनी निवेश राय दी है।

CLSA ON L&T TECH

सीएलएसए ने एलएंडटी टेक पर रेटिंग को सेल से अपग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे।

MS On L&T Tech

मॉर्गन स्टैनली ने एलएंडटी टेक पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसके चौथी तिमाही के नतीजें अनुमान से बेहतर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें