ऑटो सेक्टर के बेहतरीन शेयर जो मचाएंगे धमाल

अविनाश गोरक्षकर की राय है कि ऑटो सेक्टर के लिए आगे का माहौल चुनौतीपूर्ण होगा।

अपडेटेड Aug 02, 2018 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement

जुलाई का महीना ऑटो कंपनियों के लिए कुछ खास नहीं रहा। देश के 50 फीसदी मार्केट पर काबिज मारुति के सामने स्पीड ब्रेकर आ गया और बिक्री की रफ्तार घट गई। टाटा मोटर्स भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। दिग्गज टू-व्हीलर हीरो मोटो ने भी अनुमान से कम गाड़ियां बेचीं लेकिन बजाज ऑटो की परफॉर्मेंस दमदार रही। हालांकि, आने वाला समय ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा हो सकता है। जुलाई में टाटा मोटर्स की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी है। वहीं अशोक लेलैंड ने 27 फीसदी ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। जबकि एमएंडएम की बिक्री 13 फीसदी बढ़ी है। वहीं, टीवीएस मोटर की जुलाई बिक्री 18 फीसदी बढ़ी है।

क्योंकि, मॉनसून अब तक बढ़िया रहा है, फेस्टिव सीजन भी बेहद करीब है और इकोनॉमी भी सही ट्रैक पर दौड़ रही है। ऐसे में ऑटो शेयरों में बेहतरीन मौके है। इस खास कार्यक्रम में मेरे साथ चर्चा के लिए शामिल हो रहे हैं जॉइंड्रे कैपिटल के रीसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर और शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट भरत जिनानी।

अविनाश गोरक्षकर की राय है कि ऑटो सेक्टर के लिए आगे का माहौल चुनौतीपूर्ण होगा। 1-2 तिमाहियों तक टाटा मोटर्स दबाव में रहेगा। आगे कमर्शियल व्हीकल, ट्रैक्टर शेयर दम भर सकते हैं। एमएंडएम और अशोक लेलैंड की वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत रहेगी। अविनाश गोरक्षकर की सलाह कि गिरावट पर मारुति, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प खरीदें लेकिन टीवीएस मोटर से दूर रहें। इसका मार्जिन और घटने का डर है।

अविनाश गोरक्षकर की पसंद

एमएंडएम: खरीदें, लक्ष्य - 1150 रुपये, अवधि - 12/15 महीने

अशोक लेलैंड: खरीदें, लक्ष्य - 155 रुपये, अवधि - 12/15 महीने


बजाज ऑटो: खरीदें, लक्ष्य - 2950 रुपये, अवधि - 12/15 महीने

हीरो मोटो: खरीदें, लक्ष्य - 3700 रुपये, अवधि - 12/15 महीने

मारुति सुजुकी: खरीदें, लक्ष्य - 9750 रुपये, अवधि - 12/15 महीने

भरत जिनानी का कहना है कि बजाज ऑटो, अशोक लेलैंड, टाटा मोटर्स में नए निवेश से बचें। वहीं, एस्कॉर्ट्स, मारुति, एमएंडएम और टीवीएस मोटर्स में खरीदारी करें। बजाज ऑटो, अशोक लेलैंड और टीवीएस मोटर्स होल्ड करें। एस्कॉर्ट्स और मारुति भरत जिनानी की टॉप पिक्स हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।