ओपेक+ समूह ने रविवार को ऐलान किया कि वह जून महीने में तेल उत्पादन 1.88 लाख बैरल प्रति दिन बढ़ाएगा। इस महीने की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के गठबंधन से बाहर होने के बाद यह पहला बड़ा फैसला है।
ओपेक+ समूह ने रविवार को ऐलान किया कि वह जून महीने में तेल उत्पादन 1.88 लाख बैरल प्रति दिन बढ़ाएगा। इस महीने की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के गठबंधन से बाहर होने के बाद यह पहला बड़ा फैसला है।
CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपेक ने अपने बयान में कहा कि यह कदम अप्रैल 2023 में उत्पादन को नियंत्रित रखने के फैसले की ही आगे की कड़ी है। समूह ने कहा कि तेल बाजार को स्थिर रखने के लिए सात देशों ने मिलकर उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है।
किन देशों पर लागू होगा फैसला
यह उत्पादन बढ़ोतरी सात देशों- सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान पर लागू होगी। 1 मई को बाहर होने के बाद UAE इस फैसले का हिस्सा नहीं है।
जून के लिए तय की गई 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन की बढ़ोतरी, मई में हुए 2.06 लाख बैरल प्रतिदिन के इजाफे से थोड़ी कम है। ये दोनों फैसले अपनी मर्जी से उत्पादन घटाने या बढ़ाने की नीति के तहत लिए गए हैं।
UAE के बाहर होने के बाद पहला फैसला
UAE इस गठबंधन का एक बड़ा उत्पादक था। वह 1 मई को औपचारिक रूप से ओपेक+ से अलग हो गया। देश के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला उसकी उत्पादन नीति और क्षमता की समीक्षा के बाद लिया गया है।
UAE लंबे समय तक ओपेक का हिस्सा रहा है और हाल तक सऊदी अरब और इराक के बाद तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक था। इसके बाहर होने से अब गठबंधन की संरचना में बदलाव आया है।
क्षेत्रीय तनाव का असर
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक तेल सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच 28 फरवरी से चल रहे तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया में तेल और गैस सप्लाई का अहम रास्ता है। भी शिपिंग प्रभावित हुई है। इससे खाड़ी क्षेत्र से सप्लाई पर असर पड़ा है।
OPEC+ की रणनीति क्या है
ओपेक+ 2023 से बाजार के हालात के हिसाब से उत्पादन को नियंत्रित करने की रणनीति अपना रहा है। इसमें जरूरत के हिसाब से उत्पादन घटाना या धीरे-धीरे बढ़ाना शामिल है।
जून में किया गया यह उत्पादन बढ़ाने का फैसला भी इसी रणनीति का हिस्सा है, ताकि बाजार में संतुलन बना रहे और सप्लाई सुचारू बनी रहे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।