मेटल शेयरों में धमाकेदार तेजी देखने को मिली है। 2 सत्रों में NIFTY METAL INDEX करीब 9% उछला। वहीं इस साल 27% उछलकर HINDALCO नए शिखर पर पहुंच गया है। VEDANTA भी 52 हफ्ते की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। एल्युमिनियम की रिकॉर्ड कीमतों ने भी मेटल इंडेक्स की तेजी में जोश भरा है। इस एल्युमिनियम का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। जिंक का भाव 16 सालों की ऊंचाई पर जबकि निकेल का भाव 11 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं कोयले की कीमतें 8 महीनों के ऊंचाई पर कारोबार कर रही हैं।
