Brokerage Radar: एक कारोबारी दिन पहले घरेलू मार्केट में काफी उठा-पटक रही और मार्केट रेड और ग्रीन जोन में भी झूला। हालांकि दिन के आखिरी में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) जिस लेवल पर बंद हुए, वह अब तक का रिकॉर्ड हाई लेवल है। सेंसेक्स पहली बार 82 हजार के पार जाकर 82,134.61 बंद हुआ है। वहीं अगस्त के मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 25150 के पार 25,151.95 बंद हुआ। अब आज की बात करें तो वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी हरियाली के संकेत मिल रहे हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, लुपिन, भारती हेग्जाकॉम के साथ-साथ तेल और टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों से मुनाफा कमाया जा सकता है
