Get App

GAIL पर कायम है ब्रोकरेज का विश्वास, कमजोर Q3 नतीजों का नहीं दिखा कोई निगेटिव असर

Buzzing Stocks: विदेश ब्रोरकेज हाउस Jefferies ने GAIL को "hold" रेटिंग देते हुए इसके लिए 90 रुपए का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कंपनी का नियरटर्म अर्निंग आउटलुक अच्छा नहीं दिख रहा है। इसके अलावा उच्च लागत की वजह से टैरिफ में संभावित बढ़त का फायदा कुछ कम हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 2:58 PM
GAIL पर कायम है ब्रोकरेज का विश्वास, कमजोर Q3 नतीजों का नहीं दिखा कोई निगेटिव असर
Buzzing Stocks:तीन महीनों में ये शेयर 6 फीसदी भागा है। वहीं, पिछले साल इसमें मुश्किल से कोई बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि पिछले तीन साल में इस शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है

Buzzing Stocks: गेल इंडिया (GAIL India) के तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों का इस स्टॉक पर कोई निगेटिव असर देखने को नहीं मिला है। आज के कारोबार में ये स्टॉक अपनी शुरुआती कमजोरी से उबरते हुए हरे निशान में आ गया है। आज के इंट्राडे कारोबार में ये शेयर 3 फीसदी तक भागा है। ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि गेल इंडिया का शेयर इस समय काफी अच्छे भाव पर मिल रहा है। ऐसे में इस समय गेल इंडिया में एंट्री करने का बहुत अच्छा मौका है।

फिलहाल 02:25 बजे के आसपास ये शेयर 0.15 रुपए यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 95 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इस शेयर का दिन का हाई 97.80 रुपए का है। वहीं, इसका दिन का लो 94 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक लो 83 रुपए का और 52 वीक हाई 115.67 रुपए का है। स्टॉक का वॉल्यूम 18,459,519 शेयरों का और मार्केटकैप 62,496 करोड़ रुपए है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि ये स्टॉक इस समय अपने वन -ईयर लॉन्ग-टर्म P/E (प्राइस टू अर्निंग्स) एवरेज से करीब 27 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक को 115 रुपए के लक्ष्य के साथ ‘buy’रेटिंग दी है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी ज्यादातर पाइपलाइन अब टैरिफ रिवीजन के दौर में हैं, ये स्टॉक के लिए एक बड़ा ट्रिगर साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें