Stock Markets: शनिवार, 14 मार्च को खुले रहेंगे शेयर बाजार, BSE और NSE पर हो सकेगी ट्रेडिंग

Stock Markets: BSE के मुताबिक, यह मॉक ट्रेडिंग केवल टेस्टिंग और जानकारी हासिल करने के मकसद से है। इस मॉक ट्रेडिंग से होने वाले ट्रेड पर मार्जिन की कोई बाध्यता या पे-इन और पे-आउट की कोई बाध्यता लागू नहीं होगी। न ही इससे कोई अधिकार या देनदारी पैदा होगी

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
BSE और NSE ने इस बारे में सर्कुलर जारी किए हैं।

भारतीय शेयर बाजार वैसे तो हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन इस शनिवार यानि 14 मार्च को शेयर बाजार में ट्रेडिंग चालू रहेगी। इसकी वजह है एक मॉक ट्रेडिंग सेशन। BSE और NSE ने इस बारे में सर्कुलर भी जारी किए हैं। मॉक ट्रेडिंग सेशन प्राइमरी साइट (PR) और डिजास्टर रिकवरी साइट (DR) दोनों पर आयोजित होगा। BSE ने अलग-अलग सर्कुलर्स में कहा है कि शनिवार, 14 मार्च को एक्सचेंज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करने जा रहा है।

एम्पेनल्ड वेंडर्स के थर्ड-पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स या ETI APIs के जरिए अपने खुद के बनाए सिस्टम इस्तेमाल करने वाले ट्रेडिंग मेंबर इस मौके का फा सकते हैं। वे मॉक ट्रेडिंग सेशन के दौरान अपने-अपने ट्रेडिंग एप्लिकेशन को अलग-अलग फंक्शनैलिटीज (बाजार की खास स्थितियों सहित) के लिए टेस्ट कर सकते हैं, जैसे कि रिस्क-रिडक्शन मोड, ट्रेडिंग हॉल्ट, वगैरह।

यह मॉक ट्रेडिंग केवल टेस्टिंग और जानकारी हासिल करने के मकसद से है। इस मॉक ट्रेडिंग से होने वाले ट्रेड पर मार्जिन की कोई बाध्यता या पे-इन और पे-आउट की कोई बाध्यता लागू नहीं होगी। न ही इससे कोई अधिकार या देनदारी पैदा होगी।


BSE पर मॉक ट्रेडिंग सेशन का समय

इक्विटी सेगमेंट: लॉग इन सुबह 09:15 से 9.45 बजे के बीच कर सकेंगे। ट्रेडिंग 10:15 से दोपहर 1 बजे तक प्राइमरी साइट पर चलेगी। इसके बाद दोपहर 1 से 1:45 बजे तक डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकेगा। डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। क्लोजिंग शाम 4 से 4:10 बजे के बीच होगी।

इक्विटी डेरिवेटिव्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट: लॉग इन सुबह 09:15 से 10 बजे तक कर सकेंगे। प्राइमरी साइट पर ट्रेडिंग 10.15 से दोपहर 1 बजे तक हो सकेगी। इसके बाद दोपहर 1 से 1:45 बजे तक डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकेगा। डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक जारी रहेगी।

कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स: मॉक ट्रेडिंग सेशन के तहत लॉग इन सुबह 09:15 से 10 बजे तक कर सकेंगे। प्राइमरी साइट पर ट्रेडिंग दोपहर 1 बजे तक हो सकेगी। इसके बाद दोपहर 1 से 1:45 बजे तक डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकेगा। डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग शाम 4 बजे तक जारी रहेगी।

ACME Solar का शेयर 9% तक भागा, कंपनी के एक अपडेट से बढ़ी खरीद

NSE पर टाइमिंग

NSE के सर्कुलर के मुताबिक, कैपिटल मार्केट यानि इक्विटी में मॉक ट्रेडिंग सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से ट्रेडिंग सेशन-1 में सुबह ब्लॉक डील विंडो सेशन-1 सुबह 8:45 बजे से शुरू होगा और 9:00 बजे बंद होगा। बाजार का प्री-ओपन टाइम सुबह 9:00 बजे है, जो 9:08 बजे बंद होगा। नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 09:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।

डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट के लिए ट्रेडिंग सेशन 2 में मार्केट का प्रीओपन टाइम दोपहर 1:00 बजे से लेकर दोपहर 1:08 बजे तक रहेगा। नॉर्मल ट्रेडिंग दोपहर 1:15 बजे शुरू होगी और दोपहर 15:15 बजे खत्म होगी। क्लोजिंग सेशन दोपहर 3:25 से लेकर 3:35 तक चलेगा।

NSE पर करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में प्राइमरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 9 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोज टाइम दोपहर 12:15 बजे है। DR साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर 1 बजे और क्लोज टाइम दोपहर 2 बजे है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में प्राइमरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 9 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोज टाइम दोपहर 12:15 बजे है। DR साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर 1 बजे और क्लोज टाइम दोपहर 1.45 बजे है।

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट में नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 9:15 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोज टाइम दोपहर 12:15 बजे है। DR साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर 1:15 बजे और क्लोज टाइम दोपहर 3.15 बजे है। सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग मार्केट में प्राइमरी साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 9:15 बजे और नॉर्मल मार्केट क्लोज टाइम दोपहर 12:15 बजे है। DR साइट पर नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम दोपहर 1:15 बजे और क्लोज टाइम दोपहर 1.45 बजे है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।