Get App

एक्सपायरी के दिन को लेकर BSE ने अपनी ओर से नहीं दी कोई अर्जी - BSE MD & CEO सुंदररमन राममूर्ति

सुंदररमन ने कहा कि सोमवार या शुक्रवार की एक्सपायरी से फर्क पड़ सकता है। वीकेंड के बाद की एक्सपायरी में रिस्क बढ़ सकता है।वीकेंड में कोई बड़ा एक्शन हुआ तो दिक्कत हो सकती है। सेंसेक्स में सिर्फ शुक्रवार को ही बड़ा वॉल्यूम आता था। मंगलवार की एक्सपायरी से कई हफ्तों के लिए पोजीशन बन रही है। NSE के मैच्योर प्रोडक्ट्स के लिए एक्सपायरी के दिन से फर्क नहीं पड़ता

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2025 पर 3:08 PM
एक्सपायरी के दिन को लेकर BSE ने अपनी ओर से नहीं दी कोई अर्जी  -  BSE MD & CEO सुंदररमन राममूर्ति
सुंदररामन राममूर्ति ने कहा कि डेरिवेटिव में काफी काम बाकी, अभी तो बस शुरुआत है। BSE अपना इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कर रहा है। विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है

एक्सपायरी दिन को लेकर NSE और BSE के बीच घमासान मचा हुआ है। हमारे मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से खास बातचीत में BSE MD & CEO सुंदररमन  राममूर्ति के कहा है कि एक्सपायरी दिन को लेकर BSE की ओर से SEBI को कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। एक्सपायरी पर SEBI ने कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। BSE ने अपनी ओर से कोई अर्जी नहीं दी है। BSE ने किसी खास दिन की मांग नहीं की है। SEBI को अपनी राय जरूर दी है। एक्सपायरी बदलने पर अभी तक SEBI का आदेश नहीं आया है। SEBI के फैसले के बाद ही कुछ किया जा सकता है। एक्सपायरी के दिन को लेकर SEBI ने राय मांगी थी। इस पर BSE ने अपना पूरा पक्ष रखा है। BSE ने अपनी ओर से कोई डिमांड नहीं रखी है। SEBI के सर्कुलर के बाद अपना प्रस्ताव रखेंगे।

क्या इसी महीने सर्कुलर आएगा ?

इसके जवाब में सुंदररामन ने कहा कि सर्कुलर कब आएगा ये SEBI को तय करना है। SEBI अपने हिसाब से सर्कुलर जारी करेगा

एक्सपायरी दिन को लेकर आपकी निजी राय क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें