4 अगस्त को BSE Midcap index ने 23478.8 का रिकॉर्ड हाई छुआ और इस हफ्ते की समाप्ति 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ की। 4 अगस्त को ही BSE Smallcap index ने भी 27323.18 का रिकॉर्ड हाई छुआ और हफ्ते की समाप्ति सपाट चाल के साथ की।
4 अगस्त को BSE Midcap index ने 23478.8 का रिकॉर्ड हाई छुआ और इस हफ्ते की समाप्ति 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ की। 4 अगस्त को ही BSE Smallcap index ने भी 27323.18 का रिकॉर्ड हाई छुआ और हफ्ते की समाप्ति सपाट चाल के साथ की।
देश में टीकाकरण में आई तेजी और एफआईआई की खरीदारी फिर से शुरू होने जैसे पॉजिटिव कारकों के चलते पिछले हफ्ते भारतीय बाजार ने नया हाई लगाया। 5 अगस्त को Sensex ने 54717.24 का और निफ्टी ने 16,349.45 का नया हाई बनाया। पूरे हफ्ते की चाल पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते BSE Sensex 1,690.88 अंको यानी 3.21 फीसदी की बढ़त के साथ 54,277.72 के स्तर पर बंदी की और Nifty50 ने 475.15 अंक यानी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 16,238.2 के स्तर पर बंदी की।
दिग्गजों के बाद छोटे-मझोले शेयरों पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते BSE Midcap index ने 4 अगस्त को 23478.8 का रिकॉर्ड हाई छुआ। बीते हफ्ते Midcap index में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसी तरह BSE Smallcap index ने 4 अगस्त को 27323.18 का रिकॉर्ड हाई छुआ। बीते हफ्ते Midcap index में सपाट करोबार देखने को मिला।
बीते हफ्ते 35 स्मॉल कैप शेयरों ने 10-32 फीसदी की तेजी दिखाई। इनमें Hindustan Oil Exploration Company, Tejas Networks, Steel Strips Wheels, Gokaldas Exports, Aarti Surfactants, Sanghi Industries, Cosmo Films, BASF India और Fairchem Organics के नाम शामिल हैं।
Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि टेक्निकली निफ्टी ने डेली स्केल पर एक बियरिश कैंडल या एक इंसाइड बार बनाया है लेकिन पिछले 7 सेशन के हायर लो फार्मेशन को जारी रखा है। ये अपने ट्रेडिंग रेंज से बाहर आ गया है और इसने वीकली स्केल पर एक बुलिश कैंडल बनाया है जो बाजार में तेजी के अगले दौर का अच्छा संकेत है। निफ्टी आगे हमें 16400-500 के जोन में जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 16,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
BSE 500 index में पिछले हफ्ते 2 फीसदी भागा। इसके 14 स्टॉक्स में 10-18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इनमें BASF India, IIFL Wealth Management, Piramal Enterprises, Suven Pharmaceuticals, Rossari Biotech, Nilkamal, Bliss GVS Pharma, Dr Lal PathLabs और Tata Investment Corporation शामिल हैं।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि अब किसी बड़े इवेंट के अभाव में बाजार की नजर विदेशी संकेतों और कंपनी नतीजों पर रहेगी। हमारी सलाह है कि बैंकिंग और फाइनेंशियल पैक पर नजर रखें। इनमें तेजी की काफी संभावना है। किसी गिरावट की स्थिति में 16,150-15,950 का जोन निफ्टी के लिए सपोर्ट का काम करेगा।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार के लिए मीडियम टर्म ट्रेंड बुलिश बना हुआ है। पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए गिरावट पर खरीद और रैली में बिकवाली की रणनीति सबसे बेहतर रणनीति होगी। निफ्टी को लिए 16150-16050 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर ये 16400-16550 की तरफ जा सकता है। निफ्टी के 16050 के नीचे फिसले पर ट्रेडर्स लॉन्ग पोजीशन से निकल सकते हैं।
Samco Securities की निराली शाह का कहना है कि आने वाले हफ्ते में सभी की नजरें अहम इकोनॉमिक आंकड़ों और कंपनियों के नतीजों पर रहेंगी। उम्मीद है कि बाजार में जोश कायम रहेगा। लेकिन इंडिया इंडस्ट्रियल नंबर, महंगाई दर जैसे आंकडों पर बाजार की नजर रहेगी। अगर इन मोर्चों पर कहीं कमजोरी दिखती है तो उसका असर बाजार पर दिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि किसी बुल मार्केट में निवेशकों को सलाह होगी कि वे फंडामेंटली मजबूत शेयरों का ही चुनाव करें और बिना मजबूत रीढ़ के वाले बुल मार्केट की सवारी करते शेयरों से बचें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।