BSE Power Index एक साल में 87% चढ़ा, इन पावर स्टॉक्स ने निवेशकों का पैसा दोगुना किया

सरकार का पावर खासकर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर पर काफी फोकस है। इस वजह से पावर सेक्टर में काफी निवेश हो रहा है। इस सेक्टर में सरकार और प्राइवेट दोनों की तरफ से काफी पूंजीगत खर्च किया जा रहा है। इसका असर इस सेक्टर की कंपनियों पर दिखा है

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 5:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Torrent Power के शेयरों ने बीते एक साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस दौरान इसने 166 फीसदी रिटर्न दिया है।

बीएसई पावर इंडेक्स ने बीते एक साल में 87 फीसदी रिटर्न दिया है। कई कंपनियों के शेयरों ने इस दौरान निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। खास बात यह है कि पावर कंपनियों में तेजी का ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार पावर सेक्टर खासकर रिन्यूएबल एनर्जी पर जोर दे रही है। सरकार ने 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 500 GW करने का टारगेट तय किया है। इससे पावर सेक्टर की कंपनियां काफी पूंजीगत खर्च कर रही हैं। म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीमों ने पावर सेक्टर में काफी निवेश किया है।

इन शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल

पावर सेक्टर की कई कंपनियों ने निवेशकों का पैसा एक साल में दोगुना किया है। इनमें Nava, Torrent Power, RattanIndia Power, Reliance Power शामिल हैं। अदाणी पावर, एसेजेवीएन, एनएचपीसी, एनटीपीसी, टाटा पावर का रिटर्न 63 से लेकर 90 फीसदी के बीच रहा है। इन कंपनियों में म्यूचुअल फंड की कई स्कीमों ने निवेश किया है। एनपीसी के शेयरों में 294 स्कीमों ने निवेश किया है। पावर ग्रिड के शेयरों में 167 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निवेश किया है।


Torrent Power ने दिया सबसे ज्यादा 166 फीसदी रिटर्न

Nava Limited के शेयर ने बीते एक साल में 146 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 में इसने 132 फीसदी रिटर्न दिया है। 9 अक्टूबर को कंपनी का शेयर 0.75 फीसदी चढ़कर 1,038 रुपये पर बंद हुआ। Torrent Power के शेयरों ने बीते एक साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस दौरान इसने 166 फीसदी रिटर्न दिया है। 2014 में इसका रिटर्न 104 फीसदी रहा है। Reliance Power के शेयरों ने बीते एक साल में 170 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका रिटर्न 204 में 101 फीसदी रहा है।

यह भी पढ़ें: Chinese Stock Markets में बड़ी गिरावट, आखिर क्यों नहीं टिक पाई तेजी और आगे क्या हैं आसार?

पावर कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहने के आसार

स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ट्रेडजिनी के सीओओ त्रिवेश डी ने कहा कि नेशनल सोलर मिशन जैसे कई प्रोग्राम सरकार ने शुरू किए हैं। इससे सोलर एनर्जी के क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है। विंड पावर और हाइड्रो पावर क्षेत्र में भी पूंजीगत निवेश हो रहा है। इससे आने वाले समय में पावर सेक्टर में निवेश की अच्छी संभावनाएं दिखती हैं। अभी देश में पावर की सप्लाई डिमांड के मुकाबले कम है। इसका मतलब है कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस बना रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।