Get App

मौजूदा गिरावट से घबराए नहीं, दिसंबर 2022 तक 80,000 पर होगा Sensex: मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक भारतीय शेयर बाजर में लंबे समय तक बुल रैली जारी रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2021 पर 7:41 PM
मौजूदा गिरावट से घबराए नहीं, दिसंबर 2022 तक 80,000 पर होगा Sensex: मॉर्गन स्टेनली
BSE

विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) का कहना है कि बीएसई सेंसेक्स अगले एक साल में 70,000 से 80,000 अंक तक जा सकता है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में दूसरे उभरते देशों के मुकाबले लंबे समय तक बुल रैली जारी रह सकती है।

हालांकि इसके साथ ही इसने नियर-टर्म में मार्केट में वोलैटिलिटी यानी अस्थिरता जारी रहने की भी चेतावनी दी। हालांकि ब्रोकरेज ने कहा कि जो निवेशक थोड़े लंबे समय के लिए जोखिम उठाने के लिए तैयार है, उनके लिए उसका रुख पॉजिटव है।

मॉर्गन स्टेनली के इंडिया में इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट हेड, रिद्धम देसाई की अगुआई में बनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने भारतीय शेयर बाजार का दो स्थिति में आकलन किया है। पहला बेस केस और दूसरा बुल केस। ब्रोकरज फर्म ने कहा कि बेस केस में सेंसेक्स अगले साल दिसंबर 2022 तक 70,000 के अंत तक जा सकता है। यह सेंसेक्स के मौजूदा स्तर से करीब 16 पर्सेंट तक अधिक है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि बेस केस का मतलब है कि इस दौरान आर्थिक ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रहेगा। कोरोना वायरस के मामलों में भी स्थिरता रहेगी और सरकार खर्च बढ़ाकर और अपनी नीतियों के जरिए अर्थव्यव्स्था को सपोर्ट करेगी। इस बेस केस में सेंसेक्स 70,000 तक जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें