Get App

60,000 के पास पहुंचा Sensex, निवेशकों ने एक दिन में कमाए ₹3 लाख करोड़

दुनिया भर के बाजारों में भी आज तेजी देखी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2021 पर 3:06 PM
60,000 के पास पहुंचा Sensex, निवेशकों ने एक दिन में कमाए ₹3 लाख करोड़

बैंकिंग और मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई के पास पहुंच गए। ग्लोबल मार्केट्स में भी आज तेजी देखने को मिल रही है क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद आक्रामक रुख अपनाया हुआ है।

सेंसेक्स दोपहर 1 बजे के करीब 800 अंकों की भारी उछाल के 59,747 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। निफ्टी भी आज 1 पर्सेंट की तेजी के साथ 17,750 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

Mphasis के शेयर 52 हफ्तों के हाई पर, जानिए क्या रही वजह और आगे कैसा है आउटलुक

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत तक अर्थव्यवस्था के लिए अपने असाधारण समर्थन उपायों में ढील देने की शुरुआत कर सकता है। साथ ही उसने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को शून्य के रिकॉर्ड-निचले स्तर पर बरकरार रखा है। इसके बाद दुनिया भर के बाजारों में तेजी देखी गई।

सबसे अधिक फाइनेंशियल शेयरों में तेजी देखी गई। बजाज फिनसर्वस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक में 2 से 5 पर्सेंट के बीच बढ़त देखी गई। इसके अलावा एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन और टेक महिंद्रा में गिरावट देखी गई।

चीन संकट टलने की खबरों से मेटल्स चमके, एक्सपर्ट्स कहां दे रहे है खरीदारी की सलाह

मार्केट के जानकारों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के रुख के अलावा चीन में एवरग्रैंड मामले का असर भी मंद पड़ता दिख रहा है। इसकी वजह से बुल मार्केट सभी चिंताओं को पीछे छोड़कर बढ़ता जा रहा है। जानकारों ने कहा कि देखना होगा कि सेंसेक्स की यह दौड़ कहां जाकर रूकती है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

मार्केट के एक और जानकार ने बताया कि निफ्टी ने 17,700 के अंतर को पार कर लिया है। अगर कारोबार के बंद होने तक यह तेजी बरकरार रहती है तो यह बाजार के लिए शुभ संकेत है। आने वाले दिनों में निफ्टी 17,900 या फिर 18,000 के स्तर को भी छू सकता है। ओवरऑल ट्रेंड फिलहाल पॉजिटिव दिख रहा है।
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें