BSE Share Price: लगातार तीन कारोबारी दिनों की तेजी के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयर अब रिकॉर्ड हाई के और करीब पहुंच गया। लगातार तीसरे महीने यह रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़ रहा है और इस तेजी के साथ साल 2025 का सबसे बेहतर महीना बनने की राह पर है। फिलहाल तो अभी तक की तेजी के हिसाब से बीएसई के शेयरों के लिए यह इस साल का दूसरा सबसे बेहतर महीना है। इस महीने अब तक 18% से अधिक थोड़ा अधिक मजबूत हुआ है। मार्च 2025 में यह 18.26% ऊपर चढ़ा था। आज एनएसई पर यह 0.04% की मामूली गिरावट के साथ ₹2,897.00 पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 2.13% के उछाल के साथ ₹2960.00 तक पहुंच गया था। इसके शेयर 10 जून 2025 को ₹3,030.00 की रिकॉर्ड हाई पर थे।
