कल बुधवार को वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव नजर आया। मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि IT, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी नजर आई। बाजार के अंत में सेंसेक्स 150 प्वाइंट चढ़कर 79,106 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 प्वाइंट चढ़कर 24,144 पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी बैंक 105 प्वाइंट गिरकर 49,727 पर बंद हुआ। मिडकैप 334 प्वाइंट गिरकर 56,547 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - HCL Technologies
प्रकाश गाबा ने कहा कि कल कमाई के लिए के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 1625 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1650 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 1620 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अमित सेठ ने कल कमाई करने के लिए टेक महिंद्रा के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1524 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1510 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 1550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Aurobindo Pharma
मानस जायसवाल ने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए अरबिंदो फार्मा के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 1519 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1560 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 1499 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Siemens
रचना वैद्य ने कल कमाई करने के लिए एसीसी के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 7036 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 7220 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)