बाजार में धमाकेदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 24450 के पार निकला। निफ्टी बैंक करीब 800 अंक दौड़ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स डेढ़ से 2 परसेंट तक भागे। आज बाजार में IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। आईटी INDEX करीब सवा 2 परसेंट चढ़ा। अमेरिका में मंदी का डर कम होने से रौनक रही। MPHASIS, L&T TECH साढ़े 6% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही बिड़लासॉफ्ट, विप्रो भी 3 से 5% चढ़े। रियल्टी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
