Get App

एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, मंगलवार 22 अक्टूबर को मार्केट खुलने के बाद इन 6 स्टॉक्स में बनेगा पैसा

Asian Paints पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए एशियन पेंट्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 3100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 3049 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 3015 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 7:01 PM
एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, मंगलवार 22 अक्टूबर को मार्केट खुलने के बाद इन 6 स्टॉक्स में बनेगा पैसा
Concor पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने STBT कॉल देते हुए कहा कि इसमें 835 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: मंगलवार 22 अक्टूबर को सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसल गये। सेंसेक्स 73 प्वाइंट गिरकर 81,151 पर बंद हुआ। निफ्टी 73 प्वाइंट गिरकर 24,781 पर बंद। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। मिडकैप 971 प्वाइंट गिरकर 57,668 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 132 प्वाइंट गिरकर 51,963 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का STBT कॉल - PVR

राजेश सातपुते ने एसटीबीटी कॉल देते हुए पीवीआर में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1581 रुपये के स्तर बिकवाली करें। इसमें 1540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1610 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Asian Paints

प्रकाश गाबा ने कहा कि कल कमाई के लिए एशियन पेंट्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 3049 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 3015 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें