आज शेयर बाजार में एफएमसीजी, मेटल और पीएसयू सेक्टर के स्टॉक्स कमजोरी में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। दूसरी तिमाही में उम्मीद से कम ग्रोथ से इंडिया मार्ट में भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर 18% से ज्यादा टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही डालमिया भारत भी करीब 2% नीचे कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स में गिरने वाले शेयर में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एसबीआई के शेयर गिरकर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सिनजीन, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, इंडिगो पेंट्स और फेडबैंक फाइनेंशियल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Syngene
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि सिंजीन के स्टॉक में अक्टूबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 860 के स्ट्राइक वाली कॉल 20 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 32 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से परसिस्टेंट सिस्टम्स के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5200-5170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5300 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5223 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय का चमत्कार शेयरः Indigo Paints
Axis Securities के राजेश पालवीय ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में इंडिगो पेंट्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1656 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1630 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1690 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Fedbank Financial
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज फेडबैंक फाइनेंशियल के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 109 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 150 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)