BTST/STBT Calls: बुधवार 24 अक्टूबर को सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 139 प्वाइंट गिरकर 80,082 पर बंद हुआ। निफ्टी 37 प्वाइंट गिरकर 24,436 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 18 प्वाइंट गिरकर 51,239 पर बंद हुआ। मिडकैप 360 प्वाइंट चढ़कर 56,534 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का STBT कॉल - Sun Pharma
राजेश सातपुते ने एसटीबीटी कॉल देते हुए सन फार्मा में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1843 रुपये के स्तर बिकवाली करें। इसमें 1800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1870 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
प्रकाश गाबा ने कहा कि कल कमाई के लिए हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 5143 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 5000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 5200 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का STBT कॉल - Eicher Motors
अमित सेठ ने कल कमाई करने के लिए आयशर मोटर्स के शेयर में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4669 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 4720 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। उनका कहना है कि कल इसमें 4600 से 4550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का STBT कॉल - Lupin
मानस जायसवाल ने कहा कि कल कमाई के लिए ल्यूपिन के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 2080 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 2020 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 2111 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का STBT कॉल - Concor
चंदन तापड़िया ने कहा कि कल कमाई के लिए कॉनकॉर के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 835 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 865 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 780 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)