Get App

बजट 2023: बजट से पहले इन स्टॉक्स में करें खरीदारी, दिग्गजों के सुझाये स्टॉक्स में मिलेगा तगड़ा मुनाफा

HDFC के शेयर में राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। राजेश पालवीय ने कहा कि जनवरी के एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। उन्होंने एचडीएफसी की ये कॉल 25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस कॉल में 35 से 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 12:31 PM
बजट 2023: बजट से पहले इन स्टॉक्स में करें खरीदारी, दिग्गजों के सुझाये स्टॉक्स में मिलेगा तगड़ा मुनाफा
BHEL के स्टॉक को शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से चुना है। इस स्टॉकपर दांव लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसमें 95 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

आज बाजार में 40 शेयरों में लॉन्ग ट्रेड देखने को मिले। जबकि 47 शेयरों में शॉर्ट बनते हुए दिखे। वहीं 42 शेयरों में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि 63 स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइडिंग देखने को मिली। सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में राजेश पालवीय द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, चंदन तापड़िया द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक आशीष बहेती ने सुझाया और शर्मिला जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया। चार का चौका में आज दिग्गज एक्सपर्ट ने HDFC (एचडीएफसी) के शेयर में सस्ता ऑप्शन कॉल सुझाया। इसके अलावा फ्यूचर सेगमेंट से Interglobe Aviation (इंटरग्लोब एविएशन) में खरीदारी करने की राय दी।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC (एचडीएफसी)

राजेश पालवीय ने HDFC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35 से 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Interglobe Aviation (इंटरग्लोब एविएशन)

चंदन तापड़िया ने एफ एंड ओ सेक्टर से Interglobe Aviation पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि Interglobe Aviation का स्टॉक फ्यूचर में 2159 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 2222 रुपये से 2250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2110 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें