बजट 2023: इन 2 स्टॉक्स में खरीदारी और 2 शेयर में बिकवाली करने से बजट के पहले मिलेगा तगड़ा मुनाफा

बजट 2023: AMBER ENTERPRISES पर विकाल सालुंखे ने फ्यूचर में खरीदारी करने को कहा। उन्होंने इसमें 2044 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है। विकास सालुंखे का कहना है कि इसमें फ्यूचर में 2200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस ट्रेड में 1970 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
CYIENT पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये 1050 से 1100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजट 2023: बाजार में कल चौतरफा बिकवाली का मूड देखने को मिला। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 4% तक फिसल गया। वहीं कल बाजार में रियलिटी, फार्मा और एनर्जी सेक्टर से जुड़े शेयर्स में भी कमजोरी देखने को मिली। कुल मिलाकर जनवरी एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली हावी रही। BSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 774 प्वाइंट गिरकर 60 हजार 205 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 226 प्वाइंट गिरकर 17 हजार 892 पर बंद हुआ। बाजार में चार दिग्गज एक्सपर्ट्स अमोल अठावले, मानस जायसवाल, विकास सालुंखे और गौरांग शाह ने कमाई वाले चार शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। जानते हैं उनके नाम और टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः AMBER ENTERPRISES

    विकास सालुंखे ने AMBER ENTERPRISES पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि AMBER ENTERPRISES में 2044 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1970 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः INTELLECT DESIGN ARENA FUTURE


    मानस जायसवाल ने कहा कि आज उन्हें INTELLECT DESIGN ARENA का चार्ट बिकवाली करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 405 रुपये के स्तर के आस-पास बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 395 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 416 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    हालिया प्राइस एक्शन से मार्केट रेंज नीचे हो सकती है शिफ्टः चंदन तापड़िया, मोतीलाल ओसवाल

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank

    अमोल अठावले ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 1160 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 32.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 60 से 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः CYIENT

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से CYIENT का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि CYIENT के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 849 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर 1050 से 1100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।