हालिया प्राइस एक्शन से मार्केट रेंज नीचे हो सकती है शिफ्टः चंदन तापड़िया, मोतीलाल ओसवाल

चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी ने पिछले साल ब्रॉडर मार्केट से बेहतर परफॉर्म किया है। ये इंडेक्स बजट 2023 से पहले भारतीय शेयर बाजार को कुछ टेंशन दे रहा है। बैंक निफ्टी में 41,500 जोन के पास सपोर्ट नजर आ रहा है। इसके नीचे रहने पर तो बैंक निफ्टी 40,800 और 40,500 के जोन की ओर फिसल सकता है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 2:24 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी यदि 17,777 के स्तर को होल्ड करने में नाकामयाब हुआ तो इंडेक्स 17,500-17,350 के जोन की ओर लुढ़क सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    "रोलओवर डेटा और थोड़ा कम रोल-कॉस्ट से ये सुझाव मिलता है कि सार्थक गिरावट में खरीदारी की जा सकती है। लेकिन हालिया प्राइस एक्शन के बाद मार्केट रेंज ऊपर की तरफ सीमित होते हुए नीचे रह सकती है।" ऐसा मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापाड़िया ने एक साक्षात्कार में मनीकंट्रोल से कहा है। एमओएफएस में वाइस प्रेसिडेंट, एनालिस्ट, डेरिवेटिव्स का मानना ​​है कि निफ्टी को 18,250 की ओर बढ़ने के लिए 17,777 के स्तर को होल्ड करने की जरूरत है। निफ्टी मेटल इंडेक्स लाइफ-टाइम हाई जोन के पास कारोबार कर रहा है। इसमें तेजी के साथ मजबूती भी नजर आ रही है। इक्विटी रिसर्च में 10 से अधिक वर्षों के अनुभव रखने वाले चंदन ने कहा कि पिछले चार दिनों में इसमें कुछ गिरावट देखी गई। हालांकि इसका प्रमुख रुझान पॉजिटिव है।

    फरवरी की मंथली एक्सपायरी के लिए कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

    फरवरी की मंथली एक्सपायरी के बारे में चंदन ने कहा कि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में निफ्टी 17,777 और 18,250 के बीच कंसोलिडेट हो रहा है। इसमें गिरावट आने पर खरीदारी की जा सकती है लेकिन उच्च स्तर पर संबंधित हलचल नहीं दिख रही है।


    किसी भी तरह के बाउंसबैक के लिए निफ्टी को 17,777 जोन को होल्ड करने की जरूरत है। हाल के प्राइस स्ट्रक्चर के बाद मार्केट सेंटीमेंट में राहत दिखने की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि निफ्टी को 18250 की ओर बढ़ने के लिए और उसके आगे 18,444 जोन की ओर बढ़ने के लिए 17,777 जोन पर बने रहने की जरूरत है। यदि ये 17,777 को होल्ड करने में नाकामयाब हुआ तो इंडेक्स 17,500-17,350 के जोन की ओर फिसल सकता है।

    क्या निफ्टी आईटी इंडेक्स 30,000-mark का बचाव करेगा और ऊपर जायेगा

    इस सवाल पर चंदन ने कहा कि इस सीरीज में निफ्टी आईटी इंडेक्स में पिछली सीरीज में गिरावट के बाद करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ अच्छी रिकवरी देखने को मिली। पिछले आठ कारोबारी सत्रों में इसमें 28,300 से 30,500 जोन तक अच्छा अपमूव देखने को मिला है।

    निफ्टी 17,840 से नीचे आया तो कम समय में ज्यादा रिटर्न कमाने के लिए इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव

    चंदने ने कहा हमारा मानना ​​है कि 31,000 जोन की ओर बढ़ने के लिए इसे 29,700 जोन के पास सपोर्ट मिल सकता है। इसके अपमूव में प्रमुख योगदान HCL Technologies, TCS, Persistent Systems, Coforge और Mphasis जैसे शेयरों का रहा है।

    क्या आने वाले हफ्तों में बैंक निफ्टी 40,000-mark को ब्रेक कर सकता है

    चंदन ने कहा कि बैंक निफ्टी एक दायरे में मजबूत हो रहा था। इसमें पिछले दो कारोबारी सत्रों में तेज गिरावट देखी गई है। इसमें उच्च स्तर से 1,500 अंकों की गिरावट आई है। यह पिछले 50 कारोबारी सत्र में सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

    बैंक निफ्टी ने पिछले साल ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसने हाल ही में एक सेट-अप लिया है। ये बजट 2023 से पहले भारतीय शेयर बाजार को कुछ परेशान कर रहा है। इसमें 41,500 जोन के पास प्रमुख सपोर्ट दिखाई दे रहा है। यदि इंडेक्स इस स्तर से नीचे रहता है तो बैंक निफ्टी 40,800 और 40,500 के जोन की ओर बढ़ जाएगा। इसमें 42,222 के जोन में रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।