कल वीकली एक्सपायरी के दिन 25 जनवरी को बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स में 226.35 अंक (1.25 प्रतिशत) की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ बेयर्स ने बाजर पर अपनी पकड़ मजबूत की। डेली टाइमफ्रेम पर इंडेक्स 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे रहा। ये स्थिति इसमें मंदी के रुझान की पुष्टि करती है। हालांकि निचले सिरे पर ये गिरावट डेली चार्ट पर गिरने वाले वेज पैटर्न के ऊपरी बैंड तक ही सीमित रही। मंदी के क्रॉसओवर में आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) के साथ सेंटीमेंट बहुत कमजोर दिख रहा है। इसमें और गिरावट आ सकती है। निफ्टी यदि 17,840 के नीचे फिसलता है तो इन स्टॉक्स में दांव लगाकर कमाई की जा सकती है।
LKP Securities के रूपक डे ने निफ्टी की गिरावट में इन शेयरों पर ट्रेडिंग करन की दी सलाह-
TVS Motor: Buy | LTP: Rs 1,038 | Stop-Loss: Rs 997 | Target: Rs 1,130 | Return: 9 percent
डेली चार्ट पर कंसोलिडेशन के बाद स्टॉक में तेजी आई है। ये इसमें बढ़ती तेजी की पुष्टि करता है। इसके अलावा स्टॉक का भाव डेली टाइमफ्रेम पर 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर पहुंच गया है।
रूपक डे ने कहा कि ये स्टॉक खरीदने से इसमें शॉर्ट टर्म में 1,130 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसमें 997 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
ITC: Buy | LTP: Rs 339 | Stop-Loss: Rs 329 | Target: Rs 360 | Return: 6 percent
ये स्टॉक डेली चार्ट पर फॉलिंग चैनल से ऊपर चढ़ गया है। जो कि इसमें तेजी का संकेत दे रहा है। इसके अलावा अलावा स्टॉक का भाव डेली टाइमफ्रेम पर 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर पहुंच गया है।
रूपक डे ने कहा कि इसमें डेली आरएसआई पॉजिटिव क्रॉसओवर में है। इसलिए इसमें खरीदारी करें। ये शेयर कम अवधि में 360 रुपये तक चढ़ सकता है। इसमें 329 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए
Axis Bank: Sell | LTP: Rs 892 | Stop-Loss: Rs 926 | Target: Rs 845 | Return: 5 percent
रूपक ने कहा कि इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक हेड एंड शोल्डर पैटर्न ब्रेकडाउन दिया है। यहां स्टॉक का भाव वर्तमान में नेकलाइन के नीचे कारोबार कर रहा है। हाल में आये हुए करेक्शन की वजह से मंदी के रुझान की पुष्टि हुई है। स्टॉक को 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे फिसल गया है।
इसका आरएसआई बेयरिश क्रॉसओवर में है और गिर रहा है। शॉर्ट टर्म में इसका ट्रेंड कमजोर रहने की उम्मीद है। लिहाजा इसमें बिकवाली करनी चाहिए। इसमें नीचे की तरफ 845 रुपये की लक्ष्य दिख सकते हैं। हालांकि इसमें 926 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )