Get App

बजट 2023: इन 2 स्टॉक्स में खरीदारी और 2 शेयर में बिकवाली करने से बजट के पहले मिलेगा तगड़ा मुनाफा

बजट 2023: AMBER ENTERPRISES पर विकाल सालुंखे ने फ्यूचर में खरीदारी करने को कहा। उन्होंने इसमें 2044 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है। विकास सालुंखे का कहना है कि इसमें फ्यूचर में 2200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस ट्रेड में 1970 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 3:18 PM
बजट 2023: इन 2 स्टॉक्स में खरीदारी और 2 शेयर में बिकवाली करने से बजट के पहले मिलेगा तगड़ा मुनाफा
CYIENT पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये 1050 से 1100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

बजट 2023: बाजार में कल चौतरफा बिकवाली का मूड देखने को मिला। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 4% तक फिसल गया। वहीं कल बाजार में रियलिटी, फार्मा और एनर्जी सेक्टर से जुड़े शेयर्स में भी कमजोरी देखने को मिली। कुल मिलाकर जनवरी एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली हावी रही। BSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 774 प्वाइंट गिरकर 60 हजार 205 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 226 प्वाइंट गिरकर 17 हजार 892 पर बंद हुआ। बाजार में चार दिग्गज एक्सपर्ट्स अमोल अठावले, मानस जायसवाल, विकास सालुंखे और गौरांग शाह ने कमाई वाले चार शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। जानते हैं उनके नाम और टारगेट प्राइस-

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः AMBER ENTERPRISES

विकास सालुंखे ने AMBER ENTERPRISES पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि AMBER ENTERPRISES में 2044 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1970 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः INTELLECT DESIGN ARENA FUTURE

मानस जायसवाल ने कहा कि आज उन्हें INTELLECT DESIGN ARENA का चार्ट बिकवाली करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 405 रुपये के स्तर के आस-पास बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 395 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 416 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें