Get App

बजट 2023: एक्सपर्ट्स के सुझाये इन 4 स्टॉक्स में करें खरीदारी, बजट से पहले हो सकती है बड़ी कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले स्टॉक के रूप में SUN PHARMA पर दांव लगाया गया। राजेश सातपुते ने SUN PHARMA पर खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 1043 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 1065 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। उन्होंने इस पर 1030 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने को कहा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 12:16 PM
बजट 2023: एक्सपर्ट्स के सुझाये इन 4 स्टॉक्स में करें खरीदारी, बजट से पहले हो सकती है बड़ी कमाई
AXIS BANK पर शिवांगी सरडा ने एफ एंड ओ सेक्टर से खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में 970 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

वीकली एक्सपायरी गुरूवार 19 जनवरी के दिन बाजार में दबाव नजर आया। निफ्टी करीब 100 अंक नीचे गिरकर 18100 के करीब पहुंचा। आज निफ्टी पर इंफोसिस, कोटक बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज और HUL के शेयर दबाव बनाते हुए दिख रहे हैं। मिडकैप में भी सुस्ती नजर आ रही है। वहीं अच्छे नतीजों के बाद परसिस्टेंट सिस्टम्स में बढ़त देखने को मिल रही है। ये शेयर करीब 3% के उछाल के साथ FNO का टॉप गेनर बना है। इस समय इंडसइंड बैंक और ऑरेकल फाइनेंस के शेयर रिजल्ट के बाद फ्लैट कारोबार करते नजर आये। वहीं ऐसे बाजार में सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में शुभम अग्रवाल द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, शिवांगी सरडा द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक राजेश सातपुते ने सुझाया और शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः M&M (एमएंडएम)

शुभम अग्रवाल ने M&M के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 16 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः AXIS BANK (एक्सिस बैंक)

शिवांगी सरडा ने एफ एंड ओ सेक्टर से AXIS BANK पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि AXIS BANK का स्टॉक फ्यूचर में 936 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 970 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 915 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें