बजट से बजट तक कैसा रहा बाजार का माहौल?

बजट के लिहाज से बाजार में अब तक की सबसे बड़ी तेजी साल 2016 के बजट के एक हफ्ते बाद देखने को मिली थी। 2016 बजट के बाद बाजार में 7.1% की तेजी नजर आई थी वहीं बजट के दिन बाजार में 1.8% की बढ़त रही थी। बजट के 1 हफ्ते बाद बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट साल 2018 में आई थी। जबकि एक हफ्ते के बाद बाजार में 5.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 11:43 AM
Story continues below Advertisement
बजट से बजट तक निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स ने 33.5% का रिटर्न दिया जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स ने 15% का निगेटिव रिटर्न दिया है

आज बजट डे है। आज 1 फरवरी 2023 को बाजार ने मजबूत शुरुआत की। निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले। उसके बाद शुरुआती घंटे में सेंसेक्स 350 अंक तक चढ़ गया। जबकि निफ्टी 17750 के ऊपर कारोबार करता नजर आया। आज बड़े इवेंट के दिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिली। रियल्टी, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं बीएसई के मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बजट के लिहाज से बजट से बजट तक कई सालों से अब तक बाजार का माहौल कैसा रहा है।बजट के दिन और 1 हफ्ते बाद कैसी बाजार की चाल रहती है। इस पर डालते हैं एक नजर-

फरवरी 2016 के बजट के बाद सबसे ज्यादा चढ़ा बाजार

बजट के दिन बजट और निफ्टी की चाल कैसी रहती है इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि अब तक की सबसे बड़ी तेजी साल 2016 के बजट के एक हफ्ते बाद देखने को मिली थी। उस समय बाजार में 7.1% की तेजी देखने को मिली थी जबकि बजट के दिन बाजार में 1.8% की तेजी रही थी।

इसके बाद सबसे ज्यादा तेजी फरवरी 2021 के बजट के बाद के हफ्ते में देखने को मिली थी। उस समय बाजार एक हफ्ते में 5.8% दौड़ गया था। जबकि बजट के दिन यानी 1 फरवरी 2021 को बाजार में 4.7% की बढ़त देखने को मिली थी।


फरवरी 2018 के बजट के बाद सबसे ज्यादा गिरा बाजार

जबकि बजट के 1 हफ्ते बाद बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी साल 2018 में देखने को मिली थी। उस एक हफ्ते के बाद बाजार में 5.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। जबकि बजट के दिन यानी 1 फरवरी 2018 को 0.1 प्रतिशत बाजार लुढ़क गया था।

बजट 2023: दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज से जानिये बजट पर राय और किन सेक्टर्स पर रहेगा सरकार का फोकस

वहीं इसके बाद बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी जुलाई 2019 में दिखी थी। जब बजट पेश के होने वाले दिन बाजार 1.1% लुढ़क गया था। जबकि बजट के एक हफ्ते बाद बाजार में 1.9% की गिरावट नजर आई थी।

इंडेक्स बजट से बजट तक

सुमित मेहरोत्रा ने आगे कहा कि बजट से बजट तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो बजट से बजट तक सबसे ज्यादा निगेटिव रिटर्न निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स ने दिये हैं। जिसने 15% का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने 12.3% का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं निफ्टी आईटी ने 15% का निगेटिव रिटर्न दिया है।

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला इंडेक्स निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स रहा। इसने बजट से बजट तक 33.5% का रिटर्न दिया है। जबकि निफ्टी बैंक ने 14% का रिटर्न दिया। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स ने 6.8% का रिटर्न दिया

जबकि बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने बजट से बजट तक 1.7% का रिटर्न दिया। जबकि सेंसेक्स ने 2.5% का रिटर्न दिया। वहीं निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने 1% का रिटर्न दिया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।