Budget 2024-25: केंद्र सरकार आगामी बजट में रोबोट टैक्स (Robot Tax) ला सकती है। देश के कई प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह टैक्स लगाने का सुझाव दिया है। वित्त मंत्री ने बजट से पहले बुधवार को देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और ग्रेजुएट्स को रोजगार के लायक बनाने के सुझाव दिए गए। सबसे अहम सुझावों में से एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के रोजगार पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए Robot Tax लागू करना था।
