Budget 2024 Stocks: बजट के बाद इन 12 शेयरों में करें निवेश, पोर्टफोलियो में लग सकता है चार चांद

Budget 2024 stocks: आज हम बात करेंगे मनीकंट्रोल Pro के रिसर्च टीम की ओर से चुने गए 12 शानदार स्टॉक्स की जो बजट के बाद आपके पोर्टफोलियो में चार चांद लगा सकते है। ये सभी स्टॉक्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए फंडामेंटल रूप से मजबूत है और अच्छे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 10:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Budget 2024 stocks: आंध्र प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से डेक्कन सीमेंट्स को फायदा हो सकता है

Budget 2024 stocks: बजट के बाद किन शेयरों पर दांव लगाए और किनसे रहें दूर? अगर आप भी इस माथापच्ची में जुटे हैं, तो आज हम आपकी मुश्किल आसान करने वाले हैं। आज हम बात करेंगे मनीकंट्रोल Pro के रिसर्च टीम की ओर से चुने गए 12 शानदार स्टॉक्स की जो बजट के बाद आपके पोर्टफोलियो में चार चांद लगा सकते है। ये सभी स्टॉक्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए फंडामेंटल रूप से मजबूत है और अच्छे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं। साथ ही ये अलग-अलग थीम से जुड़े हैं, जैसे- मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, कंज्पम्शन और डिजिटलाइजेशन आदि। तो चलिए, जानते हैं उन 12 स्टॉक्स के बारे में जो मनीकंट्रोल Pro के रिसर्च टीम ने आपके लिए चुने हैं-

1. डेटा पैटर्न्स (Data Patterns)

यह डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सिस्टम्स की प्रमुख कंपनियों में एक है। यह डिफेंस मार्केट में बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए यह अच्छी स्थिति में है। खासतौर से आत्मनिर्भरता पर जोर बढ़ने का इसे लाभ हो रहा है। कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है, जो इसे आगे भी ग्रोथ दिलाने में मदद करेगा।

2. डेक्कन सीमेंट्स (Deccan Cements)


यह साउथ इंडिया की एक छोटी सीमेंट कंपनी है और कैपिटल एक्सपेंडिचर का फेज अब पूरा होने के करीब है। आंध्र प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए केंद्र ने स्पेशल आर्थिक पैकेज दिया है, जिससे इस कंपनी को लाभ होगा।

3. इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design)

यह कंपनी आईटी प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। इसका EBIT मार्जिन 30 फीसदी से ज्यादा है। मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और विकसित बाजारों में पकड़ के चलते इसकी ग्रोथ में तेजी बनी हुई है।

4. लर्सन एंड टुब्रो (L&T)

केंद्र सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर फोकस बना हुआ है, जिसका L&T को लाभ हो रहा है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट देशों से कंपनी को लगातार प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। प्राइवेट कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ने से इसके मुनाफे में और इजाफा हो सकता है।

5. मेडी असिस्ट (Medi Assist)

यह थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर है, जो हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को अपनी सेवाएं मुहैया कराती है। हेल्थ इंश्योरेंस की बढ़ती मांग से इस कंपनी को लाभ हो सकता है।

6. मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands)

यह कंपनी काफी आक्रामक तरीके से अपने नेटवर्क का विस्तार कर कर रही है। हाल ही इसने FILA ब्रांड का अधिग्रहण किया और फूट लॉकर के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी अब तेज ग्रोथ की संभावना वाले स्पोर्ट्स और एथलीजर फुटवियर मार्केट में प्रवेश कर रही है।

7. नवीन फ्लोरीन (Navin Fluorine)

यह भारतीय केमिकल सेक्टर की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक है। R-32 गैस की स्थिर कीमतों और CDMO सेगमेंट में मजबूत रिकवरी से कंपनी की ग्रोथ एक बार फिर तेज हो सकती है।

8. PI इंडस्ट्रीज (PI Industries)

यह कस्टम्स सिंथेसिस और मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट्स की दिग्गज कंपनी है। इसके अलावा सामान्य मानसून और नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के चलते इस वित्त वर्ष कंपनी के घरेलू बिजनेस के भी अच्छा रहने का अनुमान है। इसके अलावा आगे चलकर भी इसके फार्मा बिजनेस के चलते भी स्टॉक की री-रेटिंग हो सकती है।

9. प्रोटियन E-Gov टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Technologies)

ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस देने के मामले में इस कंपनी को महारत हासिल है। बजट में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के ऐलान से इस कंपनी को काफी लाभ हो सकता है।

10. रॉयल ऑर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels)

यह कंपनी लीज और रेवेन्यू शेयर मॉडल के जरिए अपने नेटवर्क में नए होटलों को जोड़ रही है। होटल इंडस्ट्री में आई तेजी का इस कंपनी को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

11. स्काई गोल्ड (Sky Gold)

कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को तीन गुना तक बढ़ाने की तैयारी में है। साथ ही यह देश भर में ज्वैलरी कंपनियों को अपने प्रोडक्ट सप्लाई करने के लिए तैयार है। क्षमता में विस्तार और फाइनेंस लागत में कमी आने से इसकी अर्निंग ग्रोथ तेज हो सकती है।

12. वा टेक वाबाग (Va Tech Wabag)

यह एक वाटर ट्रीटमेंट कंपनी है। बजट में शहरी विकास पर फोकस का इस कंपनी को लाभ मिल सकता है। सरकार ने देश के 100 शहरों में वाटर सप्लाई, सीवेज ट्रीटमेंट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्लान रखा है, जो इस कंपनी के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है।

यह भी पढ़ें- New India Assurance के इन हेल्थ इंश्योरेंस का 10% तक बढ़ सकता है प्रीमियम, शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।