New India Assurance के इन हेल्थ इंश्योरेंस का 10% तक बढ़ सकता है प्रीमियम, शेयरों में तेजी

New India Assurance Shares Price: न्यू इंडिया एश्योरेंस ने बताया कि कंपनी 9 हेल्थ इंश्योरेंस स्कीमों के प्रीमियम को आगामी 1 नवंबर 2024 से 10 प्रतिशत बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने कहा कि उसने अपने बढ़ते लॉस रेशियो और IRDAI की नई गाइडलाइंस के आधार पर यह बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 5:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
New India Assurance Shares Price: कंपनी के फ्लैगशिप हेल्थ प्रोडक्ट्स की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है

New India Assurance Shares Price: न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) अपनी कुछ हेल्थ इंश्योरेंस स्कीमों के प्रीमियम को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही है। हमारे सहयोगी CNBCTV-18 ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी 9 हेल्थ इंश्योरेंस स्कीमों के प्रीमियम को आगामी 1 नवंबर 2024 से 10 प्रतिशत बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने कहा कि उसने अपने बढ़ते लॉस रेशियो और IRDAI की नई गाइडलाइंस के आधार पर यह बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से कंपनी के करीब 25 प्रतिशत हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे।

हालांकि यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि कंपनी के फ्लैगशिप हेल्थ प्रोडक्ट्स की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। बता दें कि न्यू इंडिया इंश्योरेंस के टोटल पोर्टफोलियो में हेल्थ प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 53 फीसदी है।

इस रिपोर्ट के न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में आज 30 जुलाई को तेजी देखी गई। दोपहर 1.30 बजे के करीब, कंपनी के शेयर 3 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 289.35 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 32 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 130 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।


न्यू इंडिया एश्योरेंस का मार्केट कैप फिलहाल करीब 47,000 करोड़ रुपये हैं और इसके शेयर 42.16 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहे हैं। इसका 52-वीक हाई 324.70 रुपये है और फिलहाल इसके शेयर इस स्तर से करीब 11 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं इसका 52-वीक का निचला स्तर 120.70 रुपये है, जिसके इसके शेयर करीब 140 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के शेयरों में भी प्रीमियम बढ़ने की खबर के बाद आज तेजी देखने को मिली और इसके शेयर 5 फीसदी उछलकर 422.80 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Varun Beverages के शेयर 6% लुढ़के, बेहतर नतीजों के बावजूद गिरावट की क्या है वजह?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।