Get App

Budget 2026: 1 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज, BSE और NSE को चुनौती देने की तैयारी

Budget 2026: बजट 2026 के दिन मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MSEI) भी खुला रहेगा। मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ने एक बयान में बताया कि वह यूनियन बजट 2026 के कारण रविवार 1 फरवरी को लाइव ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। एक्सचेंज ने 19 जनवरी को जारी एक सर्कुलर में बताया कि बजट के दिन बाजार के सामान्य समय के अनुसार ही ट्रेडिंग कराई जाएगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 2:37 PM
Budget 2026: 1 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज, BSE और NSE को चुनौती देने की तैयारी
Budget 2026: MSEI को BSE और NSE का संभावित प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है

Budget 2026: बजट 2026 के दिन मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MSEI) भी खुला रहेगा। मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ने एक बयान में बताया कि वह यूनियन बजट 2026 के कारण रविवार 1 फरवरी को लाइव ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। एक्सचेंज ने 19 जनवरी को जारी एक सर्कुलर में बताया कि बजट के दिन बाजार के सामान्य समय के अनुसार ही ट्रेडिंग कराई जाएगी।

MSEI के मुताबिक, उस दिन प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक रहेगा, जबकि नियमित ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगी। यह समय उसके बड़े राइवल एक्सचेंजों के समान ही है।

इससे पहले, BSE और NSE भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे 1 फरवरी को बजट के मद्देनजर ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे। इस तरह, बजट वाले दिन देश के तीनों प्रमुख एक्सचेंजों पर कारोबार होगा।

MSEI पर 27 जनवरी से शुरू होगी ट्रेडिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें