Get App

Budget 2026: बजट से पहले क्यों सुस्त पड़ जाता है शेयर बाजार? पिछले 15 सालों का देख लीजिए ये डेटा

Budget 2026: पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक कुल 14 केंद्रीय बजट (अंतरिम बजट सहित) पेश किए जा चुके हैं। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने बजट से ठीक पहले और ठीक बाद के एक महीने में तुलनात्मक रुप से कमजोर प्रदर्शन किया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 2:53 PM
Budget 2026: बजट से पहले क्यों सुस्त पड़ जाता है शेयर बाजार? पिछले 15 सालों का देख लीजिए ये डेटा
Budget 2026: बजट को लेकर उम्मीदें आमतौर पर बजट से करीब एक हफ्ते पहले बननी शुरू होती हैं

Budget 2026: केंद्र सरकार आगामी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने जा रही है। बीते सालों के आंकड़ों को देखें तो यह साफ संकेत मिलता है कि शेयर बाजार बजट के आसपास अक्सर संघर्ष करता नजर आया है। हालांकि, लंबी अवधि में तीन और छह महीने के नजरिए से इक्विटी मार्केट्स ने निवेशकों को कहीं बेहतर रिटर्न दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक कुल 14 केंद्रीय बजट (अंतरिम बजट सहित) पेश किए जा चुके हैं। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने बजट से ठीक पहले और ठीक बाद के एक महीने में तुलनात्मक रुप से कमजोर प्रदर्शन किया है।

आंकड़ों के अनुसार, बजट से पहले के एक महीने में शेयर बाजार ने 10 बार नेगेटिव रिटर्न दिए हैं। वहीं बजट के बाद के एक महीने में 7 बार बाजार लाल निशान में रहा। औसतन, बजट से पहले के एक महीने में शेयर बाजार करीब 0.4% और बजट के बाद एक महीने में लगभग 0.5% फिसला है।

हालांकि इसके उलट लंबी अवधि में तस्वीर काफी बेहतर नजर आती है। साल 2014 के बाद से बजट से पहले के तीन महीनों में 10 बार और छह महीनों में 11 बार बाजार ने पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं। इसी तरह, बजट के बाद के तीन महीनों में 9 बार और छह महीनों में 11 बार बाजार हरे निशान में रहा। औसतन देखें तो बजट से पहले के तीन महीने की अवधि का रिटर्न करीब 3.1% और बाद के तीन महीनों का रिटर्न 1.2% रहा है। वहीं छह महीने की अवधि में यह आंकड़ा बजट से पहले लगभग 8% और बाद में करीब 6% रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें