Budget expectations : बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए HDFC सिक्योरिटीज में इंस्टीट्यूशनल रिसर्च के हेड वरुण लोहचब ने कहा कि आगामी बजट मार्केट सेंटिमेंट को बेहतर बनाने में कुछ मदद कर सकता है। हाल ही में नया रिकॉर्ड हाई बनाने के बावजूद, मार्केट एक साल में ज़्यादा समय तक काफी हद तक रेंज-बाउंड ही रहा है। पिछले साल Nifty हल्की अर्निंग ग्रोथ और लिमिटेड वैल्यूएशन अपसाइड की वजह से रेंज-बाउंड रहा है। वरुण का मानना है कि बजट में उम्मीद से ज़्यादा कैपेक्स एलोकेशन होने, ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले पॉलिसी उपायों, फिस्कल डेफिसिट के सही लेवल पर रहने और कंज्यूमर्स के लिए इनकम टैक्स पर अनुकूल रुख होने से शॉर्ट टर्म के लिए मार्केट सेंटिमेंट सुधर सकता है।
