Get App

Bulk Deals: तीन विदेशी निवेशकों ने Paytm की 2.79% हिस्सेदारी खरीदी, माला गांवकर ने Nykaa के ₹1,009 करोड़ के शेयर बेचे

BOFA सिक्योरिटीज यूरोप, मॉर्गन स्टैनली और सोसाइटी जेनरेल जैसे विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को Paytm की कुल 2.79 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 11:16 PM
Bulk Deals: तीन विदेशी निवेशकों ने Paytm की 2.79% हिस्सेदारी खरीदी, माला गांवकर ने Nykaa के ₹1,009 करोड़ के शेयर बेचे
Paytm के शेयर गुरुवार को 10 फीसदी से अधिक गिरकर 539.80 रुपये के भाव पर बंद हुए

BOFA सिक्योरिटीज यूरोप (BOFA Securities Europe), मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) और सोसाइटी जेनरेल (Societe Generale) जैसे विदेशी निवेशकों ने गुरुवार 17 नवंबर को भारतीय डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) में कुल 2.79 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। स्टॉक एक्सचेंजों पर मौजूद जानकारी के मुकाबिक, BOFA सिक्योरिटीज यूरोप ने पेटीएम के करीब 50.26 लाख शेयर खरीदे। मॉर्गन स्टैनली एशिया सिंगापुर PTE ने करीब 60.13 लाख शेयर खरीदे। जबकि सोसाइटी जेनरेल - ODI ने पेटीएम के 70.85 लाख शेयरों को खरीदा।

तीनों विदेशों निवेशकों ने 555 रुपये के औसत भाव पर Paytm के करीब 1,005 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हालांकि इसी दौरान विदेशी निवेशक SVF इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) ने Paytm के 2.93 करोड़ शेयरों को 555.67 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचा। इन शेयरों की कुल वैल्यू 1,630.89 करोड़ रुपये है। 30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक SVF के पास Paytm की 17.45 हिस्सेदारी या करीब 11.32 करोड़ थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें