Bulk Deals: मधुसूदन केला की पत्नी माधुरी मधुसूदन केला ने गोदावरी बायो-रिफाइनरीज लिमिटेड (Godavari Bio-refineries) में निवेश किया है। उन्होंने कंपनी के 5 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कि 1.19 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। माधुरी मधुसूदन केला ने यह खरीदारी 335.66 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की है। इसके अलावा, कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने गोदावरी बायो-रिफाइनरीज के 374,382 शेयर या 0.89 फीसदी शेयर 327.98 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
