Bull vs Bear: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में जोरदार तेजी रही और ये डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक तेजी रही। यह तेजी संकेत दे रही है कि मार्केट पर बुल्स की पकड़ मजबूत हो रही है। लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद आज मेटल और आईटी स्टॉक्स के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी रॉकेट बन गए। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत हुआ। इस साल निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 25 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 24 फीसदी मजबूत हुआ है तो निफ्टी 14 फीसदी उछला है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक 'गिरावट पर खरीदारी' की स्ट्रैटेजी ने मार्केट को तगड़ा सपोर्ट दिया।
