Get App

Business in Week Ahead: अगले हफ्ते इन बिजनेस एक्शन पर रखें नजर, शेयर बाजार पर भी दिखेगा असर

Business in Week Ahead: अगले हफ्ते से नए वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत हो रही है। नए वित्त वर्ष के पहले हफ्ते में कई अहम आंकड़े जारी होने वाले हैं। इसमें ऑटोमोबाइल बिक्री, परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI), बैंक क्रेडिट और डिपॉजिट ग्रोथ रेट आदि शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 अप्रैल को बैठक होने वाली है, जिसमें रेपो रेट पर फैसला लिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2024 पर 3:37 PM
Business in Week Ahead: अगले हफ्ते इन बिजनेस एक्शन पर रखें नजर, शेयर बाजार पर भी दिखेगा असर
RBI के मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 अप्रैल को बैठक होने वाली है

Business in Week Ahead: अगले हफ्ते से नए वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत हो रही है। नए वित्त वर्ष के पहले हफ्ते में कई अहम आंकड़े जारी होने वाले हैं। इसमें ऑटोमोबाइल बिक्री, परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI), बैंक क्रेडिट और डिपॉजिट ग्रोथ रेट आदि शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 अप्रैल को बैठक होने वाली है, जिसमें रेपो रेट पर फैसला लिया जाएगा। इसके मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के बयान से देश की आर्थिक ग्रोथ, महंगाई और ब्याज दरों को लेकर भी संकेत मिलेगा। इन आंकड़ों और बयानों का असर शेयर बाजार में भी देखने तो मिल सकता है।

इसके अलावा नए वित्त वर्ष के पहले हफ्ते में Bharti Hexacom का आईपीओ बोली के लिए खुलेगा। वहीं SRM कॉन्ट्रैक्टर्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। अमेरिका, चीन और यूरोप के PMI आंकड़े भी जारी होंगे। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते निवेशकों को किन बिजनेसों पर गतिविधियों पर नजर रखना होगा-

सोमवार, 1 अप्रैल

ऑटोमोबाइल बिक्री: ऑटोमोबाइल कंपनियां 1 अप्रैल को अपनी मार्च महीने के बिक्री आंकड़ें जारी करेंगी। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि कमर्शियल वाहनों की बिक्री कमजोर रहेगी।

चाइना मैन्युफैक्चरिंग PMI: मार्च का डेटा जारी किया जाएगा। इससे पहले फरवरी में कैक्सिन मैन्युफैक्चरिंग PMI बढ़ी थी, जो फैक्ट्री गतिविधि में विस्तार का संकेत देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें