FMCG सेक्टर में Marico के शेयरों में ITC के शेयरों की तुलना में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता है। ये कहना है टेक्निकल एनालिस्ट मानस जायसवाल का। सीएनबीसी आवाज पर एक दर्शक के सवाल का जवाब देते हुए जायसवाल ने कहा कि ITC के शेयरों में फिलहाल किसी तरह के बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "इसमें फिलहाल ₹440 - ₹445 के बीच रेजिस्टेंस है और ₹410 के स्तर के पास सपोर्ट है।" बता दें कि ITC के शेयरों में आज 19 जून को 1.19 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 423.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 5.28 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, मैरिको के शेयरों में 0.33 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 621.35 रुपये पर बंद हुआ है।
