Share Buyback: पहली बार अपने ही शेयर खरीदने की तैयारी में कंपनी, स्टॉक में 13% की तूफानी तेजी

Rolex Rings Shares: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स (Rolex Rings) के शेयरों में मंगलवार 21 अप्रैल को जोरदार उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 13% तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी पहली बार शेयर बायबैक पर विचार करने जा रही है

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
Rolex Rings Shares: मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.2% रही

Rolex Rings Shares: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स (Rolex Rings) के शेयरों में मंगलवार 21 अप्रैल को जोरदार उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 13% तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी पहली बार शेयर बायबैक पर विचार करने जा रही है।

बोर्ड बैठक में बायबैक प्रस्ताव पर होगा फैसला

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स गुरुवार को बैठक करेगा, जिसमें पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों के बायबैक प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह कंपनी के इतिहास का पहला बायबैक होगा।

कॉरपोरेट एक्शन का सीमित इतिहास


रोलेक्स रिंग्स ने अब तक बहुत कम कॉरपोरेट एक्शन किए हैं। बायबैक से पहले कंपनी ने केवल एक बार स्टॉक स्प्लिट किया था। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को हर एक शेयर को 10 शेयरों में बांटा था। इसके अलावा कंपनी ने अब तक न तो कोई बोनस शेयर जारी किया है और न ही डिविडेंड दिया है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.2% रही। पब्लिक शेयरहोल्डिंग में घरेलू म्यूचुअल फंड्स के पास 28.7% हिस्सेदारी थी। वहीं 71,000 से ज्यादा रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 8.8% रही।

शेयर का प्रदर्शन

मंगलवार को कंपनी का शेयर करीब 12.6% की बढ़त के साथ 157 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। यह अपने स्प्लिट-एडजस्टेड IPO प्राइस 90 रुपये से काफी ऊपर है। पिछले एक महीने में यह शेयर लगभग 39% तक चढ़ चुका है और अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 166 रुपये के करीब पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- GROWW share price : करीब 10% भागा शेयर, कंपनी के मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान, फिर लें निवेश का फैसला

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।