Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 27 जून को लाल निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 49 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में डॉ रेड्डीज से लेकर पीआई इंडस्ट्रीज तक शामिल हैं।
1. डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's)
इसकी स्विट्जरलैंड स्थित सब्सिडियरी कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज एसए, ने हेलियन पीएलसी के निकोटिनेल और उससे जुड़े ब्रांड्स को 50 करोड़ पाउंड में खरीदने के लिए एक समझौता किया है।
FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स, एक ब्लॉक डील के जरिए 9.72% हिस्सेदारी बेच सकती है। फिलहाल इसके पास सीएसबी बैंक में 49.72% हिस्सेदारी है। FIHच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स 352.4 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर ब्लॉक डील के जरिए 595 करोड़ रुपये जुटा सकती है।
3. आर्कियन केमिकल्स (Archean Chemicals)
कंपनी के शेयरों में आज एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है। इंडिया रिसर्जेंस फंड और पीरमल नैचुरल रिसोर्सेज कंपनी में 10.13 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। डील की साइज 818.7 करोड़ रुपये है।
4. अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports)
S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने कंपनी के आउटलुक को स्थिर से बढ़ाकर पॉजिटवि कर दिया है और रेटिंग को फिर से BBB- पर बरकरार रखा है।
5. इंडिया सीमेंट्स (India Cements)
अगस्त सीरीज की एक्सपायरी के बाद इंडिया सीमेंट्स को F&O सेगमेंट से बाहर कर दिया जाएगा।
6. पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries)
कंपनी ने प्लांट हेल्थ केयर पीएलसी को 32.8 मिलियन पाउंड में खरीदने का ऑफर देने का ऐलान किया है। इसका रणनीतिक उद्देश्य टिकाऊ कृषि के लिए एकीकृत समाधानों का एक शानदार पोर्टफोलियो तैयार करना है।
7. आरबीएल बैंक (RBL BANK)
आरबीएल बैंक के बोर्ड की आज 27 जून को बैठक होनी है, जिसमें QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्शूनल प्लेसमेंट) के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा।
8. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank)
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का बोर्ड इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर आज 27 जून को विचार करेगा।
कंपनी के शेयरधारकों की आज सालाना जनरल मीटिंग (AGM) है। इस बैठक में शेयरधारक गौतम सिंघानिया को बोर्ड में फिर से नियुक्त करने पर फैसला करेंगे।
10. केईसी इंटरनेशनल (KEC International)
RPG ग्रुप की इस कंपनी को ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन और केबल कारोबार में 1,025 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं।