Buzzing Stocks: मैनकाइंड फार्मा से लेकर अशोका बिल्डकॉन तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 3 अक्टूबर को गिरावट के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 300 अंकों मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 9:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks: भारतीय रिजर्व बैंक ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को अधिकृत डीलर श्रेणी 1 लाइसेंस प्रदान किया है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 3 अक्टूबर को गिरावट के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 300 अंकों मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में ऑयशर मोटर्स से लेकर हीरो मोटोकॉर्प और मैनकाइंड फार्मा तक शामिल हैं।

1. मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma)

कंपनी को भारत सीरम एंड वैक्सीन के अधिग्रहण के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिल गई है। इसने जुलाई 2024 में भारत सीरम एंड वैक्सीन की 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद समझौता किया था।

2. जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifescineces)


दवा कंपनी को 40 मिलीग्राम और 80 मिलीग्राम की ताकत में एन्जालुटामाइड टैबलेट बनाने के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेट से अस्थायी मंजूरी मिल गई है। एन्जालुटामाइड का इस्तेमाल कैस्ट्रेशन-प्रतिरोधी प्रोस्टेट कैंसर और मेटास्टेटिक कैस्ट्रेशन-संवेदनशील प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है।

3. अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon)

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को एमएमआरडीए से 474.10 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है, जिसमें कल्याण मुरबाद रोड से बदलापुर रोड से पुणे लिंक रोड तक एक एलिवेटेड रोड का डिजाइन और निर्माण शामिल है। इसके अलावा, इसे 1,264 करोड़ रुपये के अनुबंधों के लिए दो और लेटर ऑफ अवार्ड मिले हैं, जिसमें कोलशेत से कल्हेर तक एक क्रीक ब्रिज का डिजाइन और निर्माण, और गायमुख से पयगांव तक एक और पुल शामिल है।

4. आयशर मोटर्स (Eicher Motors)

रॉयल एनफील्ड की बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 86,978 यूनिट रही, जो एनालिस्ट्स के अनुमान से अधिक है, जबकि पिछले साल सितंबर में 78,580 यूनिट बेची गई थी। सितंबर में निर्यात 77% बढ़कर 7,652 इकाई हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 4,319 इकाई था।

5. हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)

दोपहिया वाहन बनाने वाली इस प्रमुख कंपनी ने सितंबर 2024 में 6.37 लाख गाड़ियों की बिक्री की, जो विश्लेषकों के अनुमान से अधिक है। यह पिछले साल इसी महीने में बेची गई 5.36 लाख इकाई से 18.7% अधिक है। घरेलू बिक्री में सालाना आधार प 18.6% की बढ़ोतरी हुई। वहीं एक्सपोर्ट 21.7% बढ़कर 20,344 इकाई रहा।

6. मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India)

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने सितंबर 2024 में कुल 1.84 लाख इकाई की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 1.81 लाख इकाई से 1.9% अधिक है। कुल घरेलू बिक्री 1.15% घटकर 1.57 लाख इकाई रह गई, जबकि घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 3.9% घटकर 1.45 लाख इकाई रह गई। हालांकि, सितंबर 2023 की तुलना में कुल निर्यात 23.2% बढ़कर 27,728 इकाई हो गया।

7. साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank)

ऋणदाता ने Q2FY25 के लिए 84,741 करोड़ रुपये (अनंतिम संख्या) पर सकल अग्रिम दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 74,947 करोड़ रुपये से 13.07% अधिक है। इसी अवधि के दौरान कुल जमा 8.6% बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि CASA Q2FY25 में साल-दर-साल 8% बढ़कर 33,583 करोड़ रुपये हो गया।

8. आईटीसी (ITC)

कंपनी की एक सहायक कंपनी आईटीसी इंफोटेक इंडिया ने 485 करोड़ रुपये में ब्लेज़क्लान टेक्नोलॉजीज के 100% शेयर खरीदे हैं। इसके चलते, ब्लेज़क्लान और इसकी सहायक कंपनियां 1 अक्टूबर से आईटीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां बन गई हैं।

9. ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics)

बोर्ड ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरपोरेशन में कंपनी की 7.6% इक्विटी हिस्सेदारी प्रमोटर ग्रुप कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स को 115 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दे दी है।

10. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

भारतीय रिजर्व बैंक ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को अधिकृत डीलर श्रेणी 1 लाइसेंस प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें- SBI Share: FY25 में 600 नए ब्रांच खोलने की तैयारी, 4 साल में 318% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।