Get App

Buzzing Stocks: टोरेंट पावर से लेकर GAIL तक, आज इंट्राडे में ये 10 शेयर करा सकते हैं कमाई

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार 31 जुलाई को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच, सेंसेक्स करीब 133 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी में 44 अंकों की बढ़त देखी गई। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 9:36 AM
Buzzing Stocks: टोरेंट पावर से लेकर GAIL तक, आज इंट्राडे में ये 10 शेयर करा सकते हैं कमाई
Buzzing Stocks: टोरेंट पावर का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 88% बढ़कर 972 करोड़ रुपये रहा

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार 31 जुलाई को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच, सेंसेक्स करीब 133 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी में 44 अंकों की बढ़त देखी गई। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इस शेयरों में टोरेंट पावर से लेकर गेल और मैक्रोटेक डेवलपर्स तक शामिल हैं।

1. इंफोसिस (Infosys)

इंफोसिस ने डेनिश इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी टीडीसी नेट के साथ साझेदारी की है। इंफोसिस इस साझेदारी के तहत टीडीसी नेट को कस्टमर-आधारित टेक कंपनी में बदलने में मदद करेगी। इसमें टीडीसी नेट के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना, कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना और सर्विस लागत में कमी लाना आदि शामिल हैं।

2. बालू फोर्ज (Balu Forge)

बालू फोर्ज का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 104.98 फीसदी बढ़कर 34.16 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू में इस दौरान 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 175.3 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें