Buzzing Stocks: इंफोसिस से लेकर अमारा राजा एनर्जी तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर
Buzzing Stocks in News: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी के आज गिरावट के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से भी, निफ्टी इंडेक्स के आज करीब 373 अंकों की गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है
Buzzing Stocks: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 14.5% बढ़कर 524 करोड़ रहा
Buzzing Stocks in News: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी के आज गिरावट के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से भी, निफ्टी इंडेक्स के आज करीब 373 अंकों की गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में इंफोसिस, एसबीआई से लेकर टाइटन तक शामिल हैं।
1. इंफोसिस (Infosys)
इंफोसिस ने बताया कि जीएसटी इंटेलीजेंस के डायरेक्टोरेट जनरल ने कंपनी के खिलाफ वित्त वर्ष 2017-2018 के लिए 3,898 करोड़ रुपये के प्री-शोकॉज नोटिस से जुड़ी कार्यवाही बंद करने का फैसला किया है। बीते 31 जुलाई को कंपनी को DGGI से 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित कर चोरी का नोटिस मिला था।
2. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
एसबीआई का मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 17,035.16 करोड़ रुपये रहा। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफे में 17.7 प्रतिशत की गिरावट आई। बैंक का ग्रॉस-NPA जून तिमाही में 2.21 प्रतिशत रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 2.24 प्रतिशत था।
3. टाइटन (Titan)
ज्वैलरी और घड़ी बनाने वाली कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 1 प्रतिशत घटकर 770 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 777 करोड़ रुपये था। गोल्ड के दाम में तेजी के चलते ज्वैलरी की मांग में कमी आई है।
4. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries)
दिग्गज FMCG कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 14.5 फीसदी बढ़कर 524 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 458 करोड़ रुपये था। गोल्ड के दाम में तेजी के चलते ज्वैलरी की मांग में कमी आई है।
5. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
बैंक का मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 1,702.7 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,551 करोड़ रुपये थी।
6. अमारा राजा एनर्जी (Amara Raja Energy)
कंपनी ने 3 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे जारी किए। जून तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 249.12 करोड़ रुपये रहा।
7. डिविज लैब (Divis Lab)
कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 430 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 356 करोड़ रुपये था। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 9 प्रतिशत बढ़कर 2,118 करोड़ रुपये हो गया, जो 1,778 करोड़ रुपये था।
8. जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज (JK Tyre & Industries)
जेके टायर का पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़कर 211 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 154 करोड़ रुपये था।
9. तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank)
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 9.97 प्रतिशत बढ़कर 287.29 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 261.23 करोड़ रुपये था।
10. अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements)
अदाणी ग्रुप की इस कंपनी ने बिहार में 1,600 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का ऐलान किया है। यह किसी भी सीमेंट कंपनी की ओर बिहार में अबतक का सबसे बड़ा निवेश है।