Get App

Buzzing Stocks: एनबीसीसी से लेकर अदाणी पोर्ट्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 12 सितंबर को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 98 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 9:27 AM
Buzzing Stocks: एनबीसीसी से लेकर अदाणी पोर्ट्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर
Buzzing Stocks: नाजारा टेक ने गेटस्टैन टेक्नोलॉजीज की 15.86% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 12 सितंबर को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 98 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में एनबीसीसी से लेकर अदाणी पोर्ट्स और नजारा टेक तक शामिल हैं।

1. एनबीसीसी (NBCC)

एनबीसीसी इंडिया और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के बीच नई दिल्ली में एमटीएनएल के एक प्रमुख लैंड पार्सल को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस परियोजना का मूल्य लगभग 1,600 करोड़ रुपये है।

2. एसबीआई (SBI)

बैंक ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि इंडोनेशिया में भारतीय स्टेट बैंक की विदेशी बैंकिंग सहायक कंपनी बैंक एसबीआई इंडोनेशिया (एसबीआई की 99.56 प्रतिशत हिस्सेदारी) ने स्थानीय शेयरधारिता नियमों के तहत 1 प्रतिशत हिस्सेदारी को प्रेफरेंशियल शेयर के तौर पर इंडोनेशिया के पीटी बैंक केईबी को जारी करने का प्रस्ताव दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें