Buzzing Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 29 अगस्त को गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 44 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर पेटीएम और वेदांता तक शामिल हैं।
