Get App

Buzzing Stocks: मेडी असिस्ट से लेकर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 3 सितंबर को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 4 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 03, 2024 पर 9:09 AM
Buzzing Stocks: मेडी असिस्ट से लेकर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर
Buzzing Stocks: मेडी असिस्ट के शेयरों में आज 540 करोड़ रुपये की एक बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 3 सितंबर को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 4 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में मेडि असिस्ट से लेकर हिंदु्स्तान एयरोनॉटिक्स और जेनसॉल इंजीनियरिंग तक शामिल हैं।

1. मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज़ (Medi Assist Healthcare Services)

कंपनी के शेयरों में आज 540 करोड़ रुपये की एक बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। इस डील में प्रमोटर बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II लिमिटेड की ओर से शेयर बेचे जाने की संभावना है। शेयर 570 रुपये प्रति शेयर पर बेचे जा सकते है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 7 प्रतिशत डिस्काउंट पर है।

2. अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy)

कंपनी के बोर्ड ने अडानी रिन्यूएबल एनर्जी सिक्सटी फोर (ARE64L) और टोटलएनर्जीज रिन्यूएबल्स सिंगापुर पीटीई के बीच बाध्यकारी दस्तावेजों के निष्पादन को मंजूरी दे दी है। टोटलएनर्जीज अडानी ग्रीन एनर्जी के साथ एक नई 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए 444 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेगी। नए संयुक्त उद्यम में 1,150 मेगावाट क्षमता का पोर्टफोलियो होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें