Buzzing Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 5 सितंबर को वापस तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 96 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर सुजलॉन एनर्जी और एक्साइड इंडस्ट्रीज तक शामिल हैं।
