कल की वीकली एक्सपायरी को निफ्टी छह हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ। दुनिया और देश में कोविड की चिंताओं के कारण बाजार पर दबाव बना। आरबीआई की पॉलिसी मीटिंग के मिनट्स में आरबीआई के बयान का असर भी बाजार पर पड़ा। कल निफ्टी 72 अंकों की गिरावट के साथ 18,127 पर बंद हुआ। जो कि 10 नवंबर के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है। मार्केट में आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार कैसा रहेगा इस पर नजरें रहेंगी। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) और आईआरसीटीसी (IRCTC) और यहां दिये गये अन्य स्टॉक्स फोकस में रहेंगे।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अपने रिटेल आउटलेट्स के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) मैनेज्ड नेटवर्क सेवाओं का चयन किया है। सब्सिडियरी रिलायंस जियो इंफोकॉम का कहना है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपने रिटेल आउटलेट्स के लिए रिलायंस जियो मैनेज्ड नेटवर्क सर्विसेज को चुना है। Jio SD-WAN सॉल्यूशन प्रदान करेगा जो IOCL के रिटेल ऑटोमेशन और महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रक्रियाओं को मजबूत करेगा। (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
कंपनी को गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (जीएमआरसी) से सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-1, डीसी 2 के लिए भेसन डिपो कम वर्कशॉप के निर्माण का ठेका मिला है। प्रोजेक्ट की कुल लागत 198.93 करोड़ रुपये है।
ल्यूपिन फार्मास्युटिकल्स इंक स्वैच्छिक रूप से nitrosamine impurity, N-Nitroso-quinapril की मौजूदगी के कारण Quinapril tablets के 4 लॉट को वापस मंगा रहा है। हाल के परीक्षण में देखा गया है कि इसकी मात्रा स्वीकार्य दैनिक सेवन (एडीआई) स्तर से ऊपर है।
आईटी कंपनी को यूरेका फोर्ब्स (Eureka Forbes) से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेज्ड सर्विसेज के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
भारत सरकार पात्र कर्मचारियों को कंपनी के 40 लाख इक्विटी शेयर 680 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर देने का प्रस्ताव कर रही है। कर्मचारियों के लिए बिक्री की पेशकश 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक खुली रहेगी।
प्रीमियम ऑटोमोबाइल रिटेलर 23 दिसंबर से शेयर बाजार में अपने कारोबार की शुरुआत करेगा। इसका इश्यू प्राइस 506 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
जुपिटर इंडिया फंड ने देश की सबसे बड़े वाइन उत्पादक कंपनी के 6.32 लाख शेयर 361 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खरीदे हैं। गोल्डमैन सैक्स फंड्स गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने 351.48 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर अतिरिक्त 6.95 लाख शेयर खरीदे हैं। गोल्डमैन सैक्स के पास पहले से ही कंपनी के 12 लाख शेयर या 1.43% हिस्सेदारी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)