Buzzing Stocks: एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कॉफी, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और अन्य स्टॉक पर आज रहेगा फोकस

Pidilite Industries ने अमेरिकी बेसिक एढेसिव LLC के साथ करार किया है । दोनों कंपनियों के बीच ये करार टेक्नोलॉजी समेत एसेट्स, डिजाइन, ट्रेडमार्क, कॉपीराइड, डोमेन नाम और ट्रेड ड्रेस के लिए करार किया है

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    खबरों के दम पर आज कई शेयरों में एक्शन दिखेगा। शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज बाजार की नजर कई शेयरों से जुड़े अपडेट्स पर भी होगी।

    खबरों के दम पर इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

    Zydus Lifesciences: Estradiol Transdermal System दवा को USFDA से मंजूरी मिली है। Postmenopausal Osteoporosis के इलाज में दवा का इस्तेमाल किया जाता है। अहमदाबाद के मोरैया प्लांट में दवा का उत्पादन होगा। दवा की अमेरिकी मार्केट में सालाना बिक्री $1.9 Mn है।


    Prestige Estates Projects: सब्सिडियरी Prestige Exora Business Parks ने Dashanya Tech Parkz 51% हिस्सा अधिग्रहण किया है। कंपनी ने ये अधिग्रहण 66.07 करोड़ रुपए में किया है।

    PIRAMAL PHARMA: Sellersville मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को US FDA से क्लीन चीट मिली है।

    ONGC और Oil India पर फोकस : केंद्र सरकार ने कच्चे तेल के घरेलू क्रूड उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है।इसके साथ ही घरेलू क्रूड उत्पादन पर 6,400 रुपए प्रति टन कर दिया है। डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। पेट्रोल और ATF पर अभी भी विंडफॉल टैक्स नहीं लगा है ।

    Eclerx: कपिल जैन को UK कारोबार का CEO नियुक्त किया है। 1 मई से कपिल जैन कार्यभार संभालेंगे । इंफोसिस में 2 दशक तक BPM कारोबार संभाला है।

    Bank of India: सरकारी बैंक के बोर्ड ने कारोबारी साल 2024 में 6,500 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दे दी है।इसमें से 4,500 करोड़ रुपए FPO/QIP, राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल इश्यू या बेसिल III के जरिए जुटाए जाएंगे। जबकि बाकी बचे 2000 करोड़ रुपए टियर-2 बॉन्ड्स के जरिए जुटाए जाएंगे।

    अग्रेसिव ट्रेडर्स निफ्टी बैंक में 42,600 के स्टॉपलॉस के साथ 41,900 - 42,100 के बीच बिकवाली करें: अनुज सिंघल

    Pidilite Industries: कंपनी ने अमेरिकी बेसिक एढेसिव LLC के साथ करार किया है । दोनों कंपनियों के बीच ये करार टेक्नोलॉजी समेत एसेट्स, डिजाइन, ट्रेडमार्क, कॉपीराइड, डोमेन नाम और ट्रेड ड्रेस के लिए करार किया है ।

    Som Distilleries: कंपनी की सब्सिडियरी ने कर्नाटक में बियर उत्पादन शुरू किया है। कर्नाटक के प्लांट में उत्पादन शुरू किया है।

    SBI: देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा है कि उसे बोर्ड से 2 अरब डॉलर एक या की बार में लंबी अवधि के लिए जुटाने की मंजूरी मिल गई है। SBI ये फंड पब्लिक ऑफर या प्राइवेट फ्लेसमेंट के जरिए कारोबारी साल 2024 में जुटाएगी।

    Tata Coffee: टाटा ग्रुप की इस कंपनी का मार्च तिमाही में मुनाफा साल-दर-साल 20% की बढ़त के साथ 48.8 करोड़ रुपए रहा।जबकि, इस दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 10.2% बढ़कर 723 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी की EBITDA 4.8% गिरकर 105.72 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन में 230 बेसिस प्वॉइंट की गिरावट देखने को मिली।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।