Get App

Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले Tata Motors, Zomato, Archean Chemical और अन्य स्टॉक्स

Stock Market- Aurobindo Pharma को तेलंगाना यूनिट-IX को 10 आपत्तियां मिली है। प्लांट की जांच 10 से 18 नवबंर तक हुई थी

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 10:48 AM
Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले Tata Motors, Zomato, Archean Chemical और अन्य स्टॉक्स
EIL को चेन्नई पेट्रो से ऑर्डर मिला है। मनाली रिफाइनरी के रखरखाव के लिए ऑर्डर मिला है।

Buzzing Stocks: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि आज बाजार की चाल कैसी है। बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी और सेंसेक्स करीब पौने परसेंट फिसले है। निफ्टी बैंक में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है। मिडकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। बाजार की चौतरफा बिकवाली में सबसे ज्यादा रियल्टी, मेटल और एनर्जी शेयर टूटे है । ONGC, GSPL और पेट्रोनेट 4 से 5% फिसले है। IT, फार्मा, ऑटो और बैंकिंग में भी कमजोरी हावी है।

खबरों के दम पर इन शेयरों पर दिख सकता है आज एक्शन

फोकस में स्टील शेयर

सरकार ने स्टील प्रोडक्ट पर 15% एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म की है। 22 मई को स्टील समेत कई प्रोडक्ट पर ड्यूटी लगाई थी। आयरन ओर और पैलेट्स पर 45% एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म की है। आयरन ओर और पैलेट्स पर 45% एक्सपोर्ट ड्यूटी भी खत्म करने का फैसला किया है। कोकिंक कोल, फेरो निकेल पर फिर 2.5% इंपोर्ट ड्यूटी लगी। कोक और समी कोक पर इंपोर्ट ड्यूटी 5% लगाई गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें